11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यअखिलेश को दूर भगाना है….ब्राह्मणों का सम्मान बचाना है, यूपी में DNA...

अखिलेश को दूर भगाना है….ब्राह्मणों का सम्मान बचाना है, यूपी में DNA विवाद पर लखनऊ में पोस्टर वार

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की सियासत इन दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई एक आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते गर्मा गई है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े एक सोशल मीडिया हैंडल ने ब्रजेश पाठक के डीएनए को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी सामने आते ही भाजपा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह टिप्पणी ब्राह्मण समाज का अपमान है और समाजवादी पार्टी जानबूझकर जातिवाद को बढ़ावा दे रही है।

अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा गुस्सा
भाजपा से जुड़े कई नेताओं ने ट्वीट कर इसे ब्राह्मण विरोधी मानसिकता का परिणाम बताया। इस बीच मंगलवार देर रात लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित गांधी प्रतिमा के पास भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अमित त्रिपाठी ने एक होर्डिंग लगवा दी। इस होर्डिंग में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए लिखा गया है, अखिलेश को दूर भगाना है, ब्राह्मणों का सम्मान बचाना है। ब्रजेश पाठक जी के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में। अखिलेश जी! बहुत हो चुकी मक्कारी, बहुत हो चुका ब्राह्मण विरोधी खेल, समझा दो अपने ब्राह्मण विरोधी एजेंटों को वरना… खुल जायेगा पूरा जातिवाद का खेल।

सपा ब्राह्मणों को अपमानित करने की कर रही कोशिश- भाजपा
भाजपा नेताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी लगातार ब्राह्मणों को अपमानित करने की कोशिश कर रही है, और अब इस बार उन्होंने प्रदेश के डिप्टी सीएम तक को नहीं छोड़ा। वहीं सपा की ओर से अब तक इस बयान या होर्डिंग को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया विवाद तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगामी चुनावों में जातिगत समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

ब्रजेश पाठक ब्राह्मण समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। इसलिए भाजपा इस समुदाय को साधने की हर संभव कोशिश कर रही है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर बयानबाजी के चलते दोनों दलों के समर्थकों के बीच वर्चुअल लड़ाई तेज हो गई है, और इस मुद्दे के राजनीतिक असर को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...