16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeभोपालदेशद्रोही वाले बयान पर फंसे कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कोर्ट ने...

देशद्रोही वाले बयान पर फंसे कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कोर्ट ने बढ़ा दी सुनवाई की तारीख, जानें

Published on

शहडोल:

बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक भड़काऊ और असंवैधानिक बयान के विरुद्ध दायर आपराधिक परिवाद पर शहडोल न्यायालय ने नोटिस जारी किया था। अब शहडोल न्यायालय ने अगली सुनवाई की डेट 2 जून को दी है। शहडोल के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को 20 मई 2025 को सुबह 11 बजे न्यायालय में उपस्थित होकर परिवाद पर पक्ष रखने को कहा था, लेकिन न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर जाने के कारण 20 मई को प्रकरण की सुनवाई नहीं हो पाई। जिससे अगली सुनवाई की डेट 2 जून को दी गई है।

क्या था पूरा मामला
बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 के संदर्भ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सार्वजनिक रूप से प्रयागराज में कहा था कि महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए। जो नहीं आएगा वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा। इस बयान को लेकर शहडोल के एडवोकेट संदीप तिवारी द्वारा गहरी आपत्ति जताई गई थी।

अगली सुनवाई के बारे में एडवोकेट ने क्या कहा?
संदीप तिवारी ने 4 फरवरी 2025 को थाना सोहागपुर, जिला शहडोल में शिकायत की थी। पुलिस के कार्रवाई करने पर पुलिस अधीक्षक शहडोल को शिकायत भेजी गई थी लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 3 मार्च 2025 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, शहडोल के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा संदीप तिवारी द्वारा लगाए गए परिवाद को स्वीकृत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री को विधिवत नोटिस जारी कर 20 मई 2025 के प्रकरण में सुनवाई सुनिश्चित की थी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध परिवाद लगाने वाले अधिवक्ता संदीप तिवारी ने बताया है कि माननीय जज महोदय के अवकाश पर चले जाने के कारण प्रकरण की अगली तारीख 2 जून तय की गई है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...