24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीतिआपने टूरिस्ट्स को जाने से क्यों नहीं रोका… पहलगाम अटैक की जानकारी...

आपने टूरिस्ट्स को जाने से क्यों नहीं रोका… पहलगाम अटैक की जानकारी के दावे को लेकर पीएम मोदी पर फिर बरसे खरगे

Published on

नई दिल्ली:

पहगाम अटैक को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की खुफिया जानकारी पहले से थी। खरगे ने पीएम मोदी के 22 अप्रैल के हमले से ठीक पहले कश्मीर दौरे को रद्द करने का हवाला दिया। उन्होंने मोदी सरकार पर हमले को रोकने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण 26 लोगों की जान चली गई।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के विजयनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर्यटकों को सुरक्षा देने में नाकाम रही। खरगे ने कहा, ‘पहलगाम में 26 लोग मारे गए क्योंकि मोदी सरकार ने वहां पर्यटकों को सुरक्षा नहीं दी, मोदी कश्मीर नहीं गए क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था, आपने (केंद्र सरकार) पर्यटकों को वहां (पहलगाम) नहीं जाने के लिए क्यों नहीं कहा? अगर आपने उन्हें बताया होता, तो 26 लोगों की जान बचाई जा सकती थी।’

उसी रैली में, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने 5 गारंटियों को पूरा करने का वादा निभाया है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में अब एक लाख परिवारों को जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। राहुल गांधी ने बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के बीच फर्क बताया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी मॉडल में, यदि आप बीमार पड़ते हैं, तो आप कर्ज में डूब जाते हैं, कांग्रेस मॉडल में, आपके पास इलाज के लिए जेब में पैसा होता है।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...