5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorized'द कपिल शर्मा शो' के फोटोग्राफर दास दादा का निधन तो छलक...

‘द कपिल शर्मा शो’ के फोटोग्राफर दास दादा का निधन तो छलक उठे कीकू शारदा के आंसू, मिला था दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

Published on

‘द कपिल शर्मा शो’ के फोटोग्राफर दास दादा का निधन हो गया है। उनका असली नाम कृष्ण दास था। कॉमेडियन कपिल शर्मा की टीम ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उनका एक वीडियो शेयर किया है, जो अलग-अलग एपिसोड्स से कम्पाइल किया गया है। बताया है कि उनकी जाने की कमी महसूस होगी क्योंकि वह शो के शुरुआत से अंत तक कैमरे के पीछे रहे हैं। उनके निधन पर कीकू शारदा ने भी शोक जताया है और उनके साथ बिते पलों को याद किया है।

दास दादा न सिर्फ अपनी बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए बल्कि अपने गर्मजोशी से भरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे। और क्रू मेंबर से बढ़कर थे। वह एक परिवार की तरह थे। कपिल शर्मा की टीम ने उनके निधन पर एक भावनात्मक श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया।

कपिल शर्मा की टीम ने दास दादा को दी श्रद्धांजलि
कपिल शर्मा की टीम ने लिखा, ‘आज दिल बहुत भारी है। हमने दास दादा को खो दिया है। लेंस के पीछे की वह आत्मा थे। जिन्होंने द कपिल शर्मा शो की शुरुआत से हमारे अनगिनत खूबसूरत पलों को कैद किया। वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे। वह एक सहयोगी फोटोग्राफर से ज्यादा, वह परिवार थे। उनकी मौजूदगी सिर्फ उनके कैमरे के जरिए ही नहीं बल्कि हमारे साथ बिताए पल में गर्मजोशी और रोशनी लाती थी। दादा आपकी कमी शब्दों से परे है। आपको शांति मिले। आपकी यादें हर प्रेम और हर दिल में जिंदा रहेगी।’

दास दादा को कीकू शारदा ने याद किया
दास दादा को श्रद्धांजलि देते हुए कीकू शारदा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘हम आपको याद करेंगे दास दादा।’ बता दें कि फोटोग्राफर के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, दास दादा को 2018 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें अक्सर पर्दे के पीछे देखा जाता था। हालांकि कपिल उन्हें स्टेज पर बुलाकर उनसे साथ हंसी-मजाक किया करते थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...