20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराजनीतिअरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में किए बड़े बदलाव, जानिए किस...

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में किए बड़े बदलाव, जानिए किस नेता को क्या मिली जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 मई 2025 को नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के प्रभारी राजेश गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज गोविंद और उत्तराखंड के प्रभारी महेन्द्र यादव बनाए गए हैं।

इसी प्रकार, राजस्थान में धीरेश टोकस, महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल, तेलंगाना में प्रियांका कक्कड़, केरल में शेली ओबेरॉय, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रभाकर गौर को आम आदमी पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के लिए दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और चंद्रेंद्र कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तराखंड में घनेन्द्र भद्राज और हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी लिस्ट यहां भी देख सकते हैं।

इस घोषणा पर हस्ताक्षर राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने किए हैं। उत्तर प्रदेश का खास ख्याल रखा गया है जहां साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश के लिए चार सीनियर नेताओं को सह प्रभारी बनाया गया है।

क्रम संख्याराज्य / क्षेत्रपदनाम
1ओवरसीज कोऑर्डिनेटरदिलीप पांडेय
2मध्य प्रदेशप्रभारीजितेन्द्र सिंह तोमर
3कर्नाटकप्रभारीराजेश गुप्ता
4हिमाचल प्रदेशप्रभारीऋतुराज गोविंद
5उत्तराखंडप्रभारीमहेन्द्र यादव
6राजस्थानप्रभारीधीरेन्द्र टोकस
7महाराष्ट्रप्रभारीप्रकाश जरवाल
8तेलंगानाप्रभारीप्रियंका कक्कड़
9केरलप्रभारीशेली ओबेरॉय
10तमिलनाडुप्रभारीपंकज सिंह
11लद्दाखप्रभारीप्रभाकर गौड़
12उत्तर प्रदेशसह प्रभारीदिलीप पांडेय
13उत्तर प्रदेशसह प्रभारीविशेष रवि
14उत्तर प्रदेशसह प्रभारीअनिल झा
15उत्तर प्रदेशसह प्रभारीच. सुरेन्द्र कुमार
16उत्तराखंडसह प्रभारीघनेन्द्रा भारद्वाज
17हिमाचल प्रदेशसह प्रभारीविजय फुलारा

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...