22.5 C
London
Wednesday, July 30, 2025
Homeराज्यमहराजगंज में 2018 में लव मैरिज, सात माह में 25 शादियां… लुटेरी...

महराजगंज में 2018 में लव मैरिज, सात माह में 25 शादियां… लुटेरी दुल्हन के खेल से सब हैरान

Published on

महराजगंज:

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है। जिले की एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर शादी के नाम पर लोगों को ठगने का संगठित गिरोह खड़ा कर दिया। इस युवती ने पिछले सात महीनों में 25 शादियां कीं। हर बार शादी के कुछ ही दिन बाद घर से नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो जाती थी। आखिरकार, राजस्थान पुलिस ने इस महिला को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। महराजगंज पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

2018 में किया था लव मैरिज
मामला महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति को धोखा दिया और एक लड़के के प्रेम में पड़ गई। महिला ने वर्ष 2018 में नौतनवा इलाके के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। रिश्तेदारी में पहले से संबंध होने के कारण दोनों ने घर से भागकर शादी की। कुछ समय बाद यह जोड़ा गांव लौट आया। एक साल साथ रहा।

इस दौरान महिला के आचरण से ससुराल वाले परेशान हो गए। ससुराल वालों ने उसे घर से अलग कर दिया। इसके बाद दोनों गांव के पास एक खाली घर में रहने लगे। इसी दौरान दोनों ने मिलकर शादी वाला गैंग शुरू करने की योजना बनाई।

2021 में गायब हुए दोनों
गांव के लोगों का कहना है कि वर्ष 2021 में यह दंपती अपनी छह साल की बेटी को गांव में छोड़कर बिना बताए गायब हो गई। हालांकि, वह अपने साथ बेटे को ले गई। बाद में पता चला कि उन्होंने भोपाल में अपना नया ठिकाना बनाया है। वहीं से ठगी के एक बड़े नेटवर्क की शुरुआत की। बताया जाता है कि युवती और उसका पति अब एक छह सदस्यीय गिरोह चला रहे थे, जो शादी के लिए ऑनलाइन ऐप के जरिए युवकों को फंसाते थे।

सात महीने में की 25 शादियां
इस गैंग की कार्यप्रणाली बेहद सुनियोजित थी। युवती अविवाहित युवकों को अपने झांसे में फंसाकर शादी करती थी और शादी के कुछ ही दिन बाद उनके घर से नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर गायब हो जाती थी। सात महीनों में इस युवती ने 25 शादियां कीं और हर बार नया शिकार तलाशा।

राजस्थान पुलिस ने किया भंडाफोड़
राजस्थान के मान टाउन निवासी विष्णु शर्मा ने 3 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक जानकार ने भोपाल में रहने वाली लड़की से शादी कराने का झांसा दिया था। शादी के लिए दो लाख रुपये लिए गए और सवाई माधोपुर कोर्ट में फर्जी एग्रीमेंट करवाकर शादी करवा दी गई। शादी के तीन दिन बाद ही युवती नकदी और गहने लेकर फरार हो गई।

इसके बाद राजस्थान पुलिस ने फर्जी शादी गैंग को पकड़ने की योजना बनाई। एक पुलिसकर्मी को शादी के इच्छुक युवक के रूप में युवती के पास भेजा गया। दूसरी ओर भोपाल में स्थानीय मुखबिरों की मदद से दबिश दी गई। गिरोह से संपर्क के दौरान एजेंट की फोटो से फरार युवती की पहचान हुई। आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Latest articles

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी जापान में 20 लाख लोग निकाले गए

रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, 4 मीटर ऊंची सुनामी!...

भारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित

भेल भोपालभारी बारिश के चलते स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित,राजधानी भोपाल के स्कूलों...

भेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस

भेल भोपालभेल कर्मचारियों को वेतन के साथ मिलेगा पीपीपी बोनस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल,उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार...

MADHYA PRADESH HEAVY RAIN: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 27 जिलों में बाढ़ का खतरा, स्कूल बंद

MADHYA PRADESH HEAVY RAIN: मध्य प्रदेश में torrential बारिश का दौर एक बार फिर...