9.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्ययूपी में दबंगों का आतंक : मथुरा की शादी में हंगामा, दलित...

यूपी में दबंगों का आतंक : मथुरा की शादी में हंगामा, दलित दूल्‍हे को बग्‍घी से उतार दिया, फिर हुई पुलिस की एंट्री

Published on

मथुरा:

यूपी के मथुरा जिले में एक दलित लड़की की शादी में कुछ लोगों ने बाधा डालने की कोशिश की। यह घटना 20 मई को नौहझील थाना क्षेत्र में हुई। डीजे पर डांस के दौरान दबंगों ने बारातियों से झगड़ा किया और दूल्हे को बग्‍घी से नीचे उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के बीच शादी की रस्में पूरी करवाईं। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को पुलिस सुरक्षा में उनके घर अलीगढ़ पहुंचाया गया।

नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में कल्पना नाम की दलित लड़की की शादी थी। बारात अलीगढ़ से आई थी। बाराती डीजे पर नाच रहे थे। तभी कुछ दबंगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बारातियों के साथ मारपीट की और दूल्हे आकाश को बग्‍घी से नीचे उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया और शादी को संपन्न कराया। 21 मई की सुबह पुलिस टीम दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित उनके घर अलीगढ़ ले गई।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
एसपी देहात सुरेश चंद ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर शिकायत मिलती है, तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि यूपी में पहले भी दलित दूल्‍हों की शादी में दबंगों ने हंगामा किया है। कई मामलों में ऐसा भी हुआ है कि दलित दूल्‍हे की बारात अगर दबंग के घर के सामने से गुजरती है तो वे इसको लेकर मारपीट करने लगते हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...