6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिडीयू पहुंचे राहुल गांधी ने घड़े में डाला पानी तो… कांग्रेस ने...

डीयू पहुंचे राहुल गांधी ने घड़े में डाला पानी तो… कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो तो यूजर्स ने पूछा जननायक कब बने?

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो उस समय का है जब राहुल गांधी दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे थे। कांग्रेस के एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री राहुल गांधी से बात करते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस ने शेयर किया राहुल गांधी का वीडियो
कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से शेयर इस वीडियो का शीर्षक था- ‘दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच जननायक’। इसी को लेकर यूजर्स ने राहुल गांधी को घेर लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल किया कि ये कैसे जननायक हैं, जो चुनाव हारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।

डूसू अध्यक्ष ने की राहुल गांधी से बात
कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से 22 मई को दिन में 3.45 बजे राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया। 38 सेकंड के इस वीडियो में राहुल गांधी से डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री बात कर रहे हैं। रौनक खत्री बता रहे हैं कि जैसे ही गर्मी आई तो मटका कैंपेन शुरू किया। इसमें हमने 4 मटके नॉर्थ कैंपस में, 4 साउथ कैंपस और 4 खालसा कॉलेज में हैं। सभी कैंपस हमने बांटे हैं।

कांग्रेस ने लिखा- ‘जननायक’ तो यूजर्स ने उठाए सवाल
रौनक खत्री ने बताया कि हम मटके में पानी भरकर रखते हैं। जिससे छात्रों को परेशानी नहीं हो। हम यहां आने वालों को पानी पिलाते हैं। फिर डूसू अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद से भी मटके में पानी भरने और फिर पानी पीने की अपील की। राहुल गांधी ने भी रौनक खत्री की बातों को सुना और मटके में पानी डाल दिया। इसी वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए ‘जननायक’ लिखा, जिस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

कांग्रेस पार्टी के एक्स पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सचिन प्रजापति नाम के यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो आज जननायक ने घड़े में पानी डालकर घड़े का किया उद्घाटन’ . एक और यूजर ने लिखा जननायक- ‘कैसे बने, कब बने? 100 चुनाव हारने के बाद या देश को विदेशों में बदनाम करने के बाद।’एक और यूजर्स ने लिखा, ‘जन तो बनने दीजिए पहले, नायक तो बाद की बात है’

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...