27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिअरे नरेंदर झुकना नहीं था… इंदिरा गांधी के नाम पर कांग्रेस ने...

अरे नरेंदर झुकना नहीं था… इंदिरा गांधी के नाम पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पीएम पर निशाना साधने के लिए पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का सहारा लिया है। इसके साथ ही विपक्षी दल ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

एआई वीडियो में क्या है?
एआई से तैयार किए गए इस वीडियो में इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी के बीच संवाद को दिखाया गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी और इंदिरा गांधी के कार्टून को भी वीडियो में शामिल किया गया है।

अरे नरेंद्र झुकना नहीं था,
पक्ष विपक्ष को साथ में लेकर,
पूरी बाजी हाथ में लेकर,
सेना पूरे बल से लड़ी हो,
बस दो कदम पर जीत खड़ी हो,
लेकिन जब मौका आ जाए,
तभी अचानक रुकना नहीं था,
अरे नरेंदर झुकना नहीं था।

पाकिस्तान को काट दिया था
दो टुकड़ों में बांट दिया था
तभी भी अमरीका आया था
मुझको भी डर दिखलाया था
मैंने उनकी एक ना मानी
मेरे खून में रुकना नहीं था
अरे नरेंदर झुकना नहीं था

युद्ध विराम कराने वाला,
या हमको धमकाने वाला
अमरीका होता ही कौन है?
कायर वहीं जो रहे मौन है
तुमको भी डोनाल्ड मित्र से
डरना नहीं था, रुकना नहीं था
अरे नरेंदर झुकना नहीं था।

इससे पहले कांग्रेस लगातार ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका के दबाव में सीजफायर करने को लेकर मोदी सरकार को लगातार घेर रही है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को जानकारी देने को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर भी सवाल उठा चुके हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से इस बारे में सफाई भी दी जा चुकी है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...