18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यन्‍यूज चैनल वाले नाव तैयार करें, 'फ्लोटिंग इंटरव्यू' का समय आ गया...

न्‍यूज चैनल वाले नाव तैयार करें, ‘फ्लोटिंग इंटरव्यू’ का समय आ गया है… अखिलेश यादव के निशाने पर कौन?

Published on

गोरखपुर/लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कई जिलों में झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है तो कुछ जिलों में जलभराव होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पहली ही बारिश ने नगर निगम और प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। जलभराव से जूझते शहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे शेयर करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने गुरुवार रात 9 बजे के करीब अपने आधिकारिक एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में गोरखपुर में जलभराव की स्थिति साफ देखी जा सकती है। अखिलेश यादव ने इस वीडियो के जरिये सीएम योगी पर निशाना साध दिया है। उन्‍होंने लिखा है- ‘हम उस न्यूज चैनल को याद दिलाना चाहते हैं जिनके कार्यक्रम में कुछ दिनों पहले ही हमने कहा था कि बहुत जल्दी आप गोरखपुर में हमारा फ़्लोटिंग इंटरव्यू आयोजित करिएगा। पहली बारिश के बाद ही ये अवसर सामने आ गया है अगर उनकी नाव तैयार हो तो वो हमें सूचित करें। हम अपना वादा निभाने को लिए वचनबद्ध हैं।

‘बाकी गोरखपुर का क्‍या हाल होगा’
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यही नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा है- ‘माननीय मुख्यमंत्री जी के अपने वार्ड के आसपास के वार्डों का भी हाल जब बेहाल है तो बाक़ी गोरखपुर का क्या हाल होगा। कहने की जरूरत नहीं।’

सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को सड़कों पर दिक्कतें हो रही है। वीडियो में बताया जा रहा है जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सपा प्रमुख के इस बयान को राज्य सरकार के विकास के दावों पर करारा तमाचा माना जा रहा है। गोरखपुर नगर निगम की तैयारियों की असलियत पहली बारिश में ही उजागर हो गई और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...