18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यउन्नाव में भांजे के साथ फरार हुई 6 बच्चों की मां, घर...

उन्नाव में भांजे के साथ फरार हुई 6 बच्चों की मां, घर में रखे रुपये-जेवर भी ले गई साथ, मायूस पति पहुंचा थाने

Published on

उन्नाव:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक 6 बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के भांजे के साथ फरार हो गई है। महिला का पति अपने बच्चों के साथ एसपी के चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी के चले जाने के बाद से बच्चों के लालन पालन में काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में हम जीविका चलाने के लिए काम करे या बच्चों की देखभाल करे। एसपी दीपक भूकर ने मामले की जांच सीओ सिटी सोनम सिंह को सौंपी है।

जिले में अजब प्रेम की गजब प्रेम कहानी का एक मामला सामने आया है। यहां 6 बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के भांजे के साथ फरार हो गई। यह मामला तब सामने आया जब गुरुवार को पीड़ित पति न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा था। पीड़ित पति हसीन अहमद ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने आशिक (भांजे) के साथ फरार हो गई है। साथ ही अपने साथ घर में रखे रुपये और जेवर लेकर चली गई है।

पत्नी 44 साल को तो भांजा 22 साल का
पीड़ित पति हसीन अहमद और उसकी फरार पत्नी से 6 बच्चे है, जिसमें पांच बेटियां और एक बेटा शामिल है। पति ने आगे बताया कि उसकी पत्नी की उम्र 44 साल है और भांजे की उम्र 22 साल के करीब है।

जांच कर की जाएगी विधिक कार्रवाई
उन्नाव एसपी दीपक भूकर ने पूरे मामले की जांच सीओ सिटी सोनम सिंह को सौंपी है। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया की गुरुवार को एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ ऑफिस आया था। पति का कहना था कि बीते 4 मई को उसकी पत्नी भांजे के साथ चली गई है। साथ ही घर में रखे रुपये और जेवर भी ले गई है। सीओ ने बताया कि इस मामले में जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...