6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस पर FIR करके चले देशद्रोह का केस… 1991 के भारत-PAK समझौते...

कांग्रेस पर FIR करके चले देशद्रोह का केस… 1991 के भारत-PAK समझौते का जिक्र कर निशिकांत दुबे ने की मांग

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने 1991 के भारत-पाक सैन्य समझौते को लेकर राहुल गांधी पर पाखंड का आरोप लगाया। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी ने ही ऐसा समझौता किया था। दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 1991 में कांग्रेस समर्थित सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच एक समझौता किया था। इस समझौते में दोनों देशों को सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करनी थी। दुबे ने कहा कि क्या यह समझौता देशद्रोह है?

निशिकांत दुबे ने लिखा, “राहुल गांधी जी, यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत व पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी…”

निशिकांत ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से “पाकिस्तानी वोट बैंक” के साथ रही है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर टिप्पणी करने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी को विदेश मंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करना शोभा देता है?

पाकिस्तान आतंकवादी राष्ट्र है
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए दुबे ने कहा, “…हम पाकिस्तान को 1947 से एक आतंकवादी राष्ट्र मानते हैं। हम 78 वर्षों से कश्मीर के मुद्दे पर उनसे लड़ रहे हैं और हमारे कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। उसके बाद भी, आप (कांग्रेस) पाकिस्तान को रियायतें दे रहे हैं। चाहे वह 1950 में नेहरू-लियाकत समझौता हो, सिंधु जल संधि हो, 1975 का शिमला समझौता हो, हम संसद में किसी राष्ट्र की रक्षा प्रणाली कैसे काम करती है, इस बारे में भी बात नहीं करते हैं…”

कांग्रेस पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज
निशिकांत ने आगे कहा, “लेकिन 1991 में, जब आप चंद्रशेखर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे थे और 1994 में, जब पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार थी, तब इसे (समझौते को) लागू किया गया था और आपने लिखा था कि सेना, नौसेना कहां तैनात होगी और वायु सेना कैसे काम करेगी…क्या ये सब चीजें देशद्रोह नहीं हैं? कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए देश को धोखा दिया…भारत को देशद्रोह का मामला शुरू करना चाहिए और इस समझौते को करने वालों और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए…”

कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया
वहीं कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। कांग्रेस का कहना है कि 1991 में फरवरी के अंत में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। 10वीं लोकसभा के चुनाव पहले ही घोषित हो चुके थे। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी नेता निशिकांत दुबे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे बार-बार बेवकूफी दिखाते हैं। सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 6 मार्च 1991 को चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

सुप्रिया श्रीनेत का कहना है कि जिस समझौते की बात हो रही है, वह अप्रैल 1991 में साइन हुआ था। यह समझौता शांति के समय के लिए था। इसका मकसद था कि शांति के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच कोई गलतफहमी न हो। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब भारत ने अब कार्रवाई की, तो उस पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसका उसने आक्रामक तरीके से जवाब दिया।

सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे और बीजेपी यह मान रहे हैं कि जयशंकर ने पाकिस्तान को जानकारी दी थी। राहुल गांधी जो कह रहे थे, वह सच था। सुप्रिया श्रीनेत ने जोर देकर कहा कि जिस समझौते की बात हो रही है, वह शांति के समय का समझौता है। जयशंकर जी ने बताया था कि युद्ध जैसे हालात बन गए थे।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...