13.7 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeभोपालइंदौर-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई हाई स्पीड कार के दो टुकड़े,...

इंदौर-भोपाल हाईवे पर पेड़ से टकराई हाई स्पीड कार के दो टुकड़े, एयर बैग फटा, तीन की मौत

Published on

भोपाल

इंदौर-भोपाल हाईवे पर सीहोर से लौटते युवकों की कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार दो टुकड़ों में बंट गई। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बैरागढ़ क्षेत्र में रहने वाले युवा देर रात 3 बजे सीहोर स्थित एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराते हुए पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार दो टुकड़ों में जा बंटी। हादसे में प्रीत आहूजा (25), विशाल डाबी (25) और पंकज सिसोदिया (25) की स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल कंडारे (27) को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

120 की रफ्तार में गाड़ी, एयर बैग फटा
हादसे के दौरान कार की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा से भी अधिक थी। कार प्रीति चला रहा था। विशाल पास की सीट पर बैठा था। उनकी कार इतनी तेजी से पेड़ से टकराई कि सामने बैठे दोनों युवक एयरबैग को फाड़ते हुए डैश बोर्ड में फंस गए। कार की चेचिस टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

कार में फंसे युवकों को निकालने में पुलिस टीम को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों ने बताया कि वे सभी स्कूल समय के दोस्त हैं। कार से वे किसी काम के सिलसिले में सिहोर गए थे। लौटते वक्त ढाबे में खाना खाया। रात तीन बजे पुलिस ने हादसे की सूचना दी।

Latest articles

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

More like this

वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन

भोपाल। वार्ड क्रमांक 62 में वर्धमान सिटी से दादाजी धाम मंदिर होते हुए रायसेन...

उत्कल सांस्कृतिक परिषद ने मनाया महा विषुव पणा संक्रांति उत्सव

भोपाल। उत्कल सांस्कृतिक परिषद द्वारा पिपलानी गुरुद्वारा चौक के निकट महा विषुव पणा संक्रांति...

मप्र के कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट, पारा 44°C तक जाने के आसार

प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म, पारा 41.2°C पहुंचा भोपाल। मध्य प्रदेश में अब बादलों और...