6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिये मुस्कुराहट क्या कह रही… नीति आयोग की बैठक में PM Modi...

ये मुस्कुराहट क्या कह रही… नीति आयोग की बैठक में PM Modi का जोश हाई, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से गर्मजोशी से मिले

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी टारगेट असंभव नहीं है। जहां, पीएम मोदी बैठक के दौरान काफी गंभीर दिखे तो वहीं, बैठक से पहले सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पूरी तरह से मजाकिया मूड में दिखे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक से पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जोरदार ठहाका लगाते नजर आए। अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के चेहरे पर पहली बार ऐसी खिलखिलाहट भरी हंसी देखी गई है। पीएम मोदी के अंदाज के अब कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

इन मुख्यमंत्रियों से भी मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की।

इन मुख्यमंत्रियों ने बैठक में भाग नहीं लिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बैठक में भाग नहीं लिया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी नहीं पहुंचे थे। उनके स्थान पर राज्य के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल आए थे। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने भी बैठक में भाग नहीं लिया।

देश के विकास को और तेज करना होगा
नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास की रफ्तार को और तेज करना समय की जरूरत है। अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। बता दें कि यह बैठक ‘विकसित राज्य से विकसित भारत@2047’ की थीम पर आयोजित की गई थी।

शहरों के लिए काम करना होगा
पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा कि भारत तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। हमें भविष्य के लिए तैयार शहरों की दिशा में काम करना चाहिए। विकास, नवाचार और स्थिरता हमारे शहरों के विकास का इंजन होना चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों को कम से कम एक वर्ल्ड क्लास पर्यटन स्थल विकसित करना चाहिए। वहां सभी सुविधाएं और बुनियादी ढांचे उपलब्ध कराने चाहिए। एक राज्य- एक वैश्विक गंतव्य। इससे पड़ोसी शहरों का भी पर्यटन स्थल के रूप में विकास होगा।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...