5.4 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedये कैसी दोस्ती? ट्रंप ने ऐपल को फिर धमकाया! कहा बेचे 'मेड...

ये कैसी दोस्ती? ट्रंप ने ऐपल को फिर धमकाया! कहा बेचे ‘मेड इन इंडिया iPhone’ तो ठोकूंगा इतना टैरिफ

Published on

अमेरिका और भारत के रिश्ते दोस्ताना बताए जाते हैं, लेकिन एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने iPhone बनाने वाली ऐपल कंपनी को भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने को लेकर धमकाया है। उन्होंने ऐपल को भारत में बने आईफोन अमेरिका में बेचने की गलती न करने की सलाह दी है। ऐसा करने पर उन्होंने ऐपल पर 25 फीसदी टैक्स ठोकने की बात कही है। बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ऐपल को निशाने पर ले चुके हैं। उन्होंने ऐपल को भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग न करने के लिए कहा था। इसके बाद अब उनका नया बयान आया है। दरअसल ऐपल चीन से अपने आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग दूसरे देशों, खासकर भारत में शिफ्ट कर रहा था। जिसके बाद दो बार ट्रंप ऐपल पर निशाना साध चुके हैं।

कब आया बयान
दरअसल ट्रंप ने ऐपल को लेकर अपना ताजा बयान खुद की सोशल मीडिया साइट Truth Social पर दिया है। उन्होंने लिखा है कि ‘मैं ऐपल के CEO टिम कुक को पहले ही बता चुका हूं कि अमेरिका में बिकने वाले iPhone, अमेरिका में ही बने होने चाहिए, न कि भारत या किसी और देश में। अगर ऐसा नहीं होता, तो ऐपल को अमेरिका में कम से कम 25% टैक्स का भुगतान करना होगा।”

क्या है सारा मामला
दरअसल काफी समय से ट्रंप और ऐपल चर्चा में हैं। जब से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर भारी-भरकम टैक्स लगाने की बात की थी, तभी से ऐपल ने अपने आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को चीन से दूसरे देशों में शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया था। इसमें भारत को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है। हालांकि ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन किसी और देश में नहीं बल्कि अमेरिका में ही बनें हो!

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
जानकारों का मानना है कि ट्रंप के ऐसा करने पर न सिर्फ आईफोन महंगे होंगे बल्कि आईफोन की सेल भी बुरी तरह से प्रभावित होगी। कई जानकार अमेरिका की सबसे प्रमुख टेक कंपनी के साथ अमेरिका के इस तरह के व्यवहार को काफी बचकाना मान रहे हैं। मालूम हो कि बीते दिनों दोहा में एक बिजनेस मीटिंग में पहले भी ट्रंप ऐपल को भारत में मैन्युफैक्चरिंग न करने की सलाह दे चुके हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...