16.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeभोपालMP: 2 साल से चाचा कर रहा था नाबालिग के साथ गलत...

MP: 2 साल से चाचा कर रहा था नाबालिग के साथ गलत काम, गर्भवती हुई, अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म

Published on

शिवपुरी:

शिवपुरी में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके चाचा द्वारा दो साल तक गलत काम करने का मामला सामने आया था। लड़की ने जिला अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के गर्भवती होने की बात सुनकर घर छोड़कर अपने गांव भाग गया था।

यह घटना शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र की है। एक 16 साल की लड़की को बुधवार को कोई पदार्थ खाने की शिकायत के साथ जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसने शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया। बाद में उसने बताया कि उसने कोई पदार्थ नहीं खाया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

दो साल से कर रहा था गलत काम
पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसका 25 वर्षीय चाचा पिछले दो साल से उसके साथ गलत काम कर रहा था। उसने बताया कि जब वह गांव में रहती थी, तब उसके चाचा ने पहली बार उसके साथ ऐसा किया था। फिर लगभग छह-सात महीने पहले वह शिवपुरी आकर उनके घर में रहने लगा। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ वैसा काम किया।

घर छोड़कर गांव भगा चाचा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह डर के कारण इस बारे में किसी को नहीं बता पाई। उसने यह भी बताया कि जब वह गर्भवती हुई, तो उसने अपने चाचा को बताया। इसके बाद उसका चाचा घर छोड़कर गांव चला गया और वहीं रहने लगा। पुलिस ने चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...