14.4 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी ने 'मन की बात में बताया, पांच वर्षों में गुजरात...

पीएम मोदी ने ‘मन की बात में बताया, पांच वर्षों में गुजरात के गिर में कैसे बढ़ी शेरों की संख्या?

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के माध्यम से देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान देशवासियों को गुजरात के गिर में शेरों की संख्या में आई बढ़ोतरी की सुखद खबर सुनाई। पीएम मोदी ने कहा, ‘शेरों से जुड़ी एक बड़ी अच्छी खबर आपको बताना चाहता हूं। पिछले केवल पांच वर्षों में गुजरात के गिर में शेरों की आबादी 674 से बढ़कर 891 हो गई है। शेर जनगणना के बाद सामने आई शेरों की यह संख्या बहुत उत्साहित करने वाली है। आप में से बहुत से लोग यह जानना चाह रहे होंगे कि आखिर यह एनिमल जनगणना होती कैसे है। यह एक्सरसाइज बहुत ही चुनौतीपूर्ण है।’

पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी आगे कहा, ‘आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शेरों की जनगणना 11 जिलों में, 35 हजार वर्ग किलोमीटर के दायरे में की गई थी। जनगणना के लिए टीमों ने राउंड द क्लॉक यानी चौबीसों घंटे इन क्षेत्रों की निगरानी की। इस पूरे अभियान में वेरिफिकेशन और क्रॉस वेरिफिकेशन दोनों किए गए। इससे पूरी बारीकी से शेरों की गिनती का काम पूरा हो सका। पीएम मोदी ने कहा कि एशियाई शेर की आबादी में बढ़ोतरी यह दिखाती है कि जब समाज में स्वामित्व का भाव मजबूत होता है, तो कैसे शानदार नतीजे आते हैं।’

गिर के हालात का किया जिक्र
पीएम मोदी ने गिर के हालात को चुनौतीपूर्ण बताते हुए आगे लिखा, ‘कुछ दशक पहले गिर में हालात बहुत ही चुनौतीपूर्ण थे। लेकिन वहां के लोगों ने मिलकर बदलाव लाने का बीड़ा उठाया। वहां लेटेस्ट तकनीक के साथ ही ग्लोबल बेस्ट प्रेक्टिसेज को भी अपनाया गया। इसी दौरान गुजरात ऐसा पहला राज्य बना, जहां बड़े पैमाने पर फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर महिलाओं की तैनाती की गई। आज हम जो नतीजे देख रहे हैं, उसमें इन सभी का योगदान है। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन के लिए हमें ऐसे ही हमेशा जागरूक और सतर्क रहना होगा।’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने पराक्रम दिखाय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में आतंकवाद का जिक्र किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने के लिए देशवासियों की सराहना की। साथ ही कहा कि हमारा संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है और संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है। साथियों, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है, उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है। जिस शुद्धता के साथ, जिस सटीकता के साथ, हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है, वह अद्भुत है।’

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...