14.4 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिहम जातिगत राजनीति नहीं करते लेकिन… बिहार चुनाव से पहले 'कास्ट सेंसेस'...

हम जातिगत राजनीति नहीं करते लेकिन… बिहार चुनाव से पहले ‘कास्ट सेंसेस’ पर नड्डा का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

आगामी बिहार चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अपनी तैयारियां तेज करती दिखाई दे रही है। बीजेपी का सबसे ज्यादा फोकस जातिगत जनगणना की तरफ है। NDA के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, ‘हम जातिगत राजनीति नहीं करते लेकिन वंचित, पीड़ित, शोषित और दलित जो लोग छूट गए हैं, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते हैं। यह समाज की आवश्यकता है। जातिगत जनगणना के माध्यम से हम इसे देखते हैं और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।’ बैठक में जातीय आधारित जनगणना का प्रस्ताव पारित हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा था कि यह सेना का शौर्य है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है।’ नड्डा ने बताया, ‘आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA का सीएम कॉन्क्लेव हुआ, इस बैठक में हमारे 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री मौजूद थे। इस कॉन्क्लेव में 2 प्रस्ताव पारित किए गए। पहला प्रस्ताव ऑपरेशन सिंदूर पर था, जो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया गया और हमारी सेना के काम की बहुत प्रशंसा की गई। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।’ वहीं जाति जनगणना के निर्णय पर भी चर्चा हुई।

NDA की बैठक पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर और जातीय जनगणना पर चर्चा हुई। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनाओं का अभिनंदन किया। पाकिस्तान को जो जवाब मिलना चाहिए था वो मिल गया है।’ केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘आज की बैठक बहुत शानदार हुई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में देश की सेनाओं को बधाई दी… जाति जनगणना के निर्णय पर चर्चा हुई जो भाजपा के संविधान का एक हिस्सा था।’

बीजेपी नेता डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक पर कहा, ‘बीजेपी और NDA की सुशासन और विकास के विषयों का लेखा-जोखा लेते रहने और जन-कल्याण के कामों की चर्चा करने की एक पद्धति रही है, 2 प्रस्ताव पारित हुए हैं। पहला प्रस्ताव ऑपरेशन सिंदूर और दूसरा जातीय आधारित जनगणना।’

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...