11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलसीएसके को अगले सीजन के लिए मिला विध्वंसक बल्लेबाज, 19 गेंद में...

सीएसके को अगले सीजन के लिए मिला विध्वंसक बल्लेबाज, 19 गेंद में बॉलर को तहस-नहस कर दिया

Published on

नई दिल्ली

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेशक अच्छा नहीं रहा, लेकिन टीम को कुछ ऐसे खिलाड़ी मिल गए जो अगले सीजन में धूम मचा सकते हैं। इस लिस्ट में आयुष म्हात्रे के बाद अब उर्विल पटेल का भी नाम जुड़ गया है। उर्विल पटेल को आईपीएल 2025 में सिर्फ तीन मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। यही कारण है कि उर्विल पटेल को सीएसके के लिए अगले सीजन में खेलना तय माना जा रहा है।

उर्विल पटेलसीएसके के लिए इस सीजन के आखिरी मैच में 37 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 19 गेंद का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के भी शामिल रहे। उनकी इस धुआंधार पारी को देखकर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों में दहशत फैल गई। हालांकि, उनकी यह तेज तर्रार पारी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई और साई किशोर की गेंद पर कैच आउट हो गए।

रिप्लेसमेंट के तौर पर उर्विल को मिला है मौका
उर्विल पटेल को सीएसके ने इस सीजन रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा है। उर्विल आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन सीजन के बीच में सीएसके ने 55 लाख में उन्हें टीम में शामिल किया। ऑक्शन में उर्विल पटेल का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। उर्विल ने सीएसके ने वंश बेदी की जगह के अपने स्क्वाड में शामिल किया।

वहीं मुकाबले की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। धोनी के इस फैसले को आयुष म्हात्रे और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर बिल्कुल सही साबित किया। इस दौरान पारव प्ले में आयुष म्हात्रे ने अरशद खान के एक ओवर में 28 रन कूट कर सनसनी मचा दी थी।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...