11.1 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeभोपालMP : भ्रष्टाचार की शिकायत से बौखला गया सरकारी डॉक्टर, शिकायतकर्ता BJP...

MP : भ्रष्टाचार की शिकायत से बौखला गया सरकारी डॉक्टर, शिकायतकर्ता BJP नेताओं के पीछे फरसा लेकर दौड़ा

Published on

शहडोल

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनपुरी में पदस्थ डॉक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद फिर एक बार उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। डॉक्टर पर आरोप है कि वह बयान देकर लौट रहे स्थानीय नेताओं के पीछे हमला करने की नियत से धारदार हथियार लेकर दौड़ा। इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है।

दरअसल, डॉक्टर पर लगे के भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए टीम आई थी। उनके सामने डॉक्टर ने शिकायतकर्ता के पीछे फरसा लेकर दौड़ पड़ा। मामले की शिकायत बीजेपी नेताओं ने धनपुरी थाने में दर्ज करवाई है। यह वही लोग है जिन्होंने धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
शहडोल जिले के धनपुरी के भाजपा नेता सूर्यप्रकाश ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डाक्टर सचिन कारखुर के खिलाफ भ्रष्टाचार सम्बंधित शिकायत की थी। जिसकी जांच के लिए सीएमएचओ कार्यालय शहडोल से दो सदस्यीय जांच टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी आई थी। टीम में डीएचओ डाक्टर एसडी कंवर और संतोष सिंह शामिल थे।

टीम ने दर्ज किए बयान
जांच टीम के सदस्य संतोष सिंह ने उन्हें फोन करके अस्पताल में बयान देने के लिए बुलवाया था। इसके साथ ही जनवरी माह में कांग्रेस नेता मोहम्मद साबिर ने शिकायत की गयी थी। इसकी जांच को लेकर उन्हें भी जांच टीम ने अस्पताल बुलाया गया था। ताकि शिकायत पर आगे जांच और कार्रवाई की जा सके। बयान दर्ज करने के बाद जांच टीम डाक्टर सचिन कारखुर का बयान दर्ज करने की बात कहते हुए उन्हें घर जाने के लिए कहा। इसके बाद वह अपने घर की ओर निकल गये।

कैबिन से गड़ासा लेकर निकला डॉक्टर
इसी दौरान डॉक्टर सचिन खारकुर अपने केबिन से एक धारदार लोहे का गड़ासा लेकर शिकायतकर्ताओं का नाम लेकर गालिया देते हुए अस्पताल के बाहर निकले थे। हालांकि तब तक नेता जा चुके थे। लेकिन यह घटना हॉस्पिटल के सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने डॉक्टर सचिन कारखुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें डॉ सचिन के हाथ में धारदार हथियार है। जिसे लेकर वह बाहर निकले हैं। मामले को लेकर धनपुरी थाने की पुलिस जांच में जुटी है। धनपुरी थाना प्रभारी खेमचंद पेन्द्रों का कहना है कि मामले की शिकायत आई है। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है साथ जांच की जा रही है। शिकायतकर्ताओं की बात सुनने के बाद एक जांच टीम बनाई गई है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...