12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालसड़कों को बेडरूम बना दिया… मंदसौर बीजेपी नेता के वायरल वीडियो पर...

सड़कों को बेडरूम बना दिया… मंदसौर बीजेपी नेता के वायरल वीडियो पर सियासत तेज, पूर्व मंत्री ने नितिन गडकरी को दिया धन्यवाद!

Published on

इंदौर:

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंदसौर जिले के बीजेपी नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल है। इसको लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वीडियो में बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है।

सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं गडकरी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, कि उन्होंने इतनी बेहतरीन क्वालिटी के कैमरे एक्सप्रेस वे पर लगवाए हैं, जिनमें यह पूरा कृत्य साफ-साफ कैद हो गया। शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं रही होगी कि उनकी बनाई सड़कों का इस्तेमाल इस तरह होगा।

शिवराज सिंह चौहान पर भी साधा निशाना
वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज जी कहा करते थे कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं, लेकिन अमेरिका में भी ऐसा नंगा नाच नहीं होता। यहां तो बीजेपी नेताओं ने सड़कों को बेडरूम बना दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी की किरकिरी
बताया जा रहा है कि यह वीडियो 13 मई 2025 की रात लगभग 8 बजे का है। वीडियो में मंदसौर जिले के एक भाजपा नेता कार (क्रमांक MP14 CC 4782) से महिला के साथ उतरते हुए और फिर सड़क पर आपत्तिजनक हरकतें करते हुए नजर आ रहे हैं।

महिला अपराधों पर भी उठाए सवाल
सज्जन सिंह वर्मा ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने खंडवा जिले की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी बच्चेदानी निकाल कर सड़क पर फेंक दी गई और वह तड़पती रही। उन्होंने कहा कि पुलिस समय पर नहीं पहुंची और पीड़िता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...