6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिविकास बह रहा है… दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बाद बने 'झरने'...

विकास बह रहा है… दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बाद बने ‘झरने’ पर कांग्रेस ने कसा सरकार पर तंज

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में कैनोपी से पानी का झरना बहता दिख रहा है, जिसने एयरपोर्ट के डिजाइन पर सवाल खड़े कर दिए। कटोरे जैसी कैनोपी में पानी जमा हुआ और दबाव बढ़ने पर बह निकला। इस घटना पर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। कांग्रेस ने BJP सरकार पर इंफ्रास्ट्रक्चर की गुणवत्ता को लेकर सीधा हमला बोला है।

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर कसा तंज
कांग्रेस ने मौके का फायदा उठाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। एक्स पर वीडियो शेयर कर तंज कसा, ‘हल्की बारिश में दिल्ली एयरपोर्ट से विकास बह रहा है।’ कांग्रेस ने टर्मिनल 3 के पास जलभराव पर भी सवाल उठाए, इसे ‘G20 की बढ़ी लागत वाला इंफ्रास्ट्रक्चर’ करार दिया।वीडियो में देखा जा सकता है कि कैनोपी का डिज़ाइन कटोरे जैसा है। इस वजह से पानी बीच में जमा हो गया। दबाव बढ़ने पर, कैनोपी पानी को रोक नहीं पाई और पानी बह गया।

49 फ्लाइट्स डायवर्ट
भारी बारिश और तूफान ने रविवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट को पानी-पानी कर दिया। एएनआई के मुताबिक, 49 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जिनमें 17 अंतरराष्ट्रीय थीं। एयरपोर्ट ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी।

दिल्ली में जलमग्न सड़कें, ट्रैफिक जाम
बारिश का असर सिर्फ एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहा। मोती बाग, मिंटो रोड और धौला कुआं जैसे इलाकों में जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मिंटो रोड पर एक कार पानी में डूबी दिखी, और कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की शिकायतें मिलीं।

पुरानी घटना ने ताजा किए जख्म
पिछले साल टर्मिनल 1 की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत और कई घायल हुए थे। इस बार की घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर सवाल उठाए।

दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें 100 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं और गरज-बिजली की भविष्यवाणी की गई। प्री-मानसून बारिश का असर दिल्ली, कोलकाता, गोवा जैसे शहरों में भी दिखेगा।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति चेक करते रहें और एयरलाइन कर्मचारियों से संपर्क में रहें। लेकिन सवाल वही—क्या बारिश में बहते ‘विकास’ का जवाब देगा कोई?

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

एम्पलायर्स पेंशन 1995 समन्वय समिति की बैठक गोवा में, ईपीएफओ दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन की भरी हुंकार

पणजी गोवा से केसी दुबे की रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन निवृत्त कर्मचारी 1955 समन्वय समिति की...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...