13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालभाई बना हैवान! आधी रात जींस पहनने को लेकर हुआ विवाद, छोटे...

भाई बना हैवान! आधी रात जींस पहनने को लेकर हुआ विवाद, छोटे का गला रेत कर मार डाला

Published on

भोपाल:

शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक को अपने बड़े भाई की जींस पहनना महंगा पड़ गया। उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। युवक को क्या पता था कि बड़े भाई को इतना गुस्सा आ जायेगा कि वह उसकी हत्या कर देगा।दरअसल, पूरा मामला भोपाल शहर के भीम नगर का है। यहां पर एक बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने बड़े भाई की जींस पहन ली थी। इस बात से बड़ा भाई आक्रोशित हो गया था। पहले तो दोनों में मारपीट हुई, इसके बाद बड़े भाई ने धारदार हथियार से छोटे भाई का गला रेत दिया।

1 बजे रात को कपड़ा पहनने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार भीम नगर में रहने वाले 55 वर्षीय मुन्ना गिरी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 22 वर्षीय ओमकार गिरी है, जबकि छोटा विवेक गिरी 19 वर्ष का था। दोनों भाई शादी- पार्टियों में वेटर का काम करते थे। विवेक देर रात 1 बजे घर लौटा तो ओमकार ने अपने कपड़े पहनने को लेकर छोटे भाई से विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर ओमकार ने घर में रखे चाकू से छोटे भाई विवेक की गर्दन पर वार कर दिया। हमले में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके पहले जूते पहनने के लिए हुआ था विवाद
सुबह जब पड़ोसियों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता के अनुसार दोनों बेटों के बीच कपड़ों को लेकर विवाद हुआ था। पहले घर में विवाद हुआ, फिर बाहर जाकर झगड़ने लगे। इसके बाद अंदर आए और बड़े बेटे ने छोटे बेटे का गला रेत दिया। आरोपी ओमकार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विवेक आए दिन उसके कपड़े और जूते पहन लेता था। समझाने पर बदसलूकी करता था। दोनों भाई पूर्व में कई बार एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंच चुके हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...