14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यUP सरकार एक स्थायी DGP नहीं दे सकती कानून-व्यवस्था क्या संभालेगी… अखिलेश...

UP सरकार एक स्थायी DGP नहीं दे सकती कानून-व्यवस्था क्या संभालेगी… अखिलेश ने लखनऊ गोलीकांड के बाद किया पलटवार

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हथियार से लैस बदमाशों ने एक युवक को गोलियां मार कर छलनी कर दिया है। रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे गाजीपुर थानाक्षेत्र में घटी इस वारदात ने सूबे की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही लखनऊ समेत अन्य जिलों में कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया गया है। इन वारदातों को लेकर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोल दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब बीजेपी सरकार यूपी को एक स्थायी डीजीपी नहीं दे सकती है तो वह कानून व्यवस्था क्या संभालेगी।

दरअसल लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के सर्वोदय नगर इलाके में बदमाशों ने एक युवक को कई किलोमीटर दौड़ा कर गोली मार दी है। युवक को तीन गोली मारी गई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। रविवार को हुई इस सनसनीखेज वारदात को लेकर अखिलेश यादव ने जमकर हमला बोला हैं। सपा मुखिया ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधी खुले आम गोलियां चला रहे है और हत्याएं कर रहे हैं। अपराधियों को कानून का डर नहीं रह गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों से उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है। कानून-व्यवस्था पर बीजेपी सरकार का जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है।

बीजेपी सरकार में लोग सुरक्षित नहीं- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि BJP सरकार में राजधानी लखनऊ तक में लोग सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में दिन दहाड़े गोलियां चल रही है। गैंगवार हो रही है। राजधानी लखनऊ के सर्वोदय नगर में सड़क पर दौड़ा कर गोली मारी गई। लखनऊ के ही पारा में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में दबंगों ने लाठी-डंडो से हमलाकर पिटाई कर दी है। लखनऊ के ही मलिहाबाद में घर पर कब्जा करने का विरोध करने पर महिला पर हमला हुआ है।

उधर, जौनपुर के जाफराबाद में पिता और दो बेटों की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई है। नोएडा में सिपाही सौरभ देशवाल की दबिस के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर हत्या कर दी। सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने जान दे दी।

यूपी में अपराध का बाढ़
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरब से पश्चिम तक पूरे प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आई हुई है। सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। हत्या, लूट, छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जनता बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री के जुमलों को सुन-सुनकर थक चुकी है। सपा मुखिया ने कहा कि ये कैसी बीजेपी सरकार है जहां चारों तरफ अराजकता ही अराजकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी राज में महिलाएं, बच्चियां आए दिन अपमानित होती ही रहती है। अभी दो दिन पहले अपनी इज्जत बचाने के लिए एक बच्ची को ऑटो से कूदना पड़ा था। वो बुरी तरह घायल हो गई थी। सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि कई छात्राओं ने छेड़खानी से तंग आकर फांसी भी लगा ली है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...