12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeभोपालMP : 'सांसद, विधायक के लोगों को जूते मारो… बैठक में जिला...

MP : ‘सांसद, विधायक के लोगों को जूते मारो… बैठक में जिला पंचायत CEO ने कर्मियों को दी गंदी गालियां

Published on

अशोकनगर

जिले के ईसागढ़ के पंचायत सीईओ ने फोन पर पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों को भद्दी- भद्दी गालियां दी। उन्होंने कहा कि जो सचिव और रोजगार सहायक सांसद, विधायक के आदमी हैं उनसे जूते मारकर काम कराओ। इस पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

दरअसल, पूरा मामला अशोकनगर जिले के ईसागढ़ जनपद का है। सोमवार को ब्लॉक के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और उपयंत्रियों की समीक्षा बैठक रखी गई थी। बैठक के दौरान ईसागढ़ की नवागत एसडीएम रचना शर्मा और जनपद सीईओ के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसी बीच जिला पंचायत CEO राजेश जैन का फोन जनपद सीईओ के पास पहुंचा। उन्होंने कहा कि आप बैठक में लाउडस्पीकर ऑन करें, तो जनपद सीईओ ने फोन को माइक लगा दिया और स्पीकर ऑन कर दिया। फोन पर ही जिला पंचायत सीईओ ने रोजगार सहायकों, सचिवों को निर्देश देते हुए गंदी- गंदी गालियां देनी शुरू कर दी।

विधायक, सांसद के लोगों में मारो जूते
जिला पंचायत सीईओ ने सचिव, रोजगार सहायक और उपयंत्रियों को न केवल गालियां दी बल्कि यह भी कहा कि जो भी विधायक और सांसद के आदमी हैं, उनसे जूते मारकर काम करवाओ। बता दें कि जिले में कलेक्टर लगातार पंचायतों का दौरा कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई अनियमितताएं कलेक्टर के सामने आई हैं। जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ अब व्यवस्था सुधारने में लग गए हैं।

कलेक्टर से मामले की शिकायत
जब जिला पंचायत सीईओ ने जनपद सीईओ के मोबाइल पर गालियां दीं, तो बैठक में अधिकारी और कर्मचारी हैरत में पड़ गए। जिसके बाद तुरंत कर्मचारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और उठकर वहां से चल दिए। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह से मामले की शिकायत की और जिला पंचायत सीईओ पर FIR करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि आगामी समय में पूरे प्रदेश भर में काम बंद कर दिया जाएगा।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this