6.9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभोपालविजय शाह मामले में बड़ा अपडेट, एसआइटी ने सुप्रीम कोर्ट में जमा...

विजय शाह मामले में बड़ा अपडेट, एसआइटी ने सुप्रीम कोर्ट में जमा की स्टेटस रिपोर्ट

Published on

भोपाल

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बतानेवाले एमपी के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय एसआइटी ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट जमा कर दी है। मामले में सुप्रीम कोर्ट में 28 मई को सुनवाई होनी है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादास्पद बयान देकर विजय शाह बुरी तरह फंसे हैं। उनके बयान का देशभर में विरोध हो रहा है और मंत्री पद से इस्तीफा मांगा जा रहा है। मंत्री विजय शाह विवाद के बाद तीन बार माफी मांग चुके हैं। 19 मई को सुप्रीम कोर्ट में भी उनके अधिवक्ता ने माफी मांगने का जिक्र किया था जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था।

विजय शाह ने 11 मई को इंदौर के पास महू के रायकुंडा गांव में हलमा कार्यक्रम में विवादास्पद बयान दिया था। आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी जांच रिपोर्ट के लिए मानपुर थाने भी गई थी। टीम ने मंच पर मौजूद लोगों के बयान के साथ ही इस केस से जुड़े सभी सबूतों और दस्तावेजों को अपनी रिपोर्ट में शामिल किया है।

कल यानि बुधवार को इस केस पर सुनवाई
एसआईटी द्वारा जमा की गई स्टेटस रिपोर्ट आरोपी मंत्री विजय शाह के अधिवक्ता और सरकारी अधिवक्ता को उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही कल यानि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में इस केस पर सुनवाई होगी।

विजय शाह के खिलाफ केस दर्ज किया जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
बता दें कि एमपी हाईकोर्ट ने 14 मई को मंत्री विजय शाह के बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उनपर एफआइआर दर्ज करने का आदेश जारी किया था। इसपर विजय शाह के खिलाफ केस दर्ज किया जिसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...