12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेललखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने...

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर

Published on

लखनऊ

विराट कोहली जब भी मैदान पर आते हैं, कोई न कोई रिकॉर्ड उनके नाम हो जाता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 70वें मुकाबले में कुछ ऐसा ही हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट के 9000 रन पूरे हो गए। जब वह बैटिंग के लिए आये तो यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सिर्फ 24 रनों की जरूरत थी। उन्होंने पांचवें ओवर में आवेश खान की गेंद को चौके के लिए भेजकर 9000 रनों का आंकड़ा छुआ।

रिकॉर्ड पहले से विराट के नाम
विराट कोहली टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी पहले से ही हैं। आरसीबी के लिए सिर्फ आईपीएल में उनके 9000 रन नहीं हैं। विराट ने 2009 से 2011 के बीच आरसीबी के लिए बंद हो चुके टूर्नामेंट चैंपियंस लीग में 15 मैच खेले थे। इसमें उनके बल्ले से 424 रन निकले। विराट ने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डेब्यू किया था और तब से एक ही टीम का हिस्सा हैं।

टी20 में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली- 9030 रन (आरसीबी)
रोहित शर्मा- 6060 रन (मुंबई इंडियंस)
जेम्स विंस- 5934 रन (हैम्पशायर)
सुरेश रैना- 5529 रन (सीएसके)
एमएस धोनी- 5314 रन (सीएसके)

फिफ्टी लगाकर आउट हुए विराट
विराट कोहली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक लगाया। 30 गेंद पर 54 रनों की पारी खेलकर वह आउट हुए। टीम के लिए विराट का यह 280वां मुकाबला है। 271 पारियों में उनके 9030 रन हैं। उन्होंने ये रन करीब 40 की औसत और 134 की स्ट्राइ रेट से मारे हैं। आरसीबी के लिए विराट के नाम 8 शतक और 64 अर्धशतक हैं। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट के बाद राहुल द्रविड़ का नाम है। उनके नाम सिर्फ 1132 रन ही हैं।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...