11.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeराज्यलखनऊ: हरियाणा नंबर की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर...

लखनऊ: हरियाणा नंबर की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर 1 KM तक घसीटा, पुलिस के जाने पर दोबारा हमला किया

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। मड़ियांव निवासी अचित मिश्रा पर एक तेज रफ्तार कार सवार ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पहले कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, फिर बाइक को कार में फंसा कर करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। युवक ने चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना रविवार रात करीब 1 बजे की है जब अचित मिश्रा ऋपिता अपार्टमेंट में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। जब वो ओमेक्स आर-1 के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई हरियाणा नंबर की बलिनो कार (HR26EP4884) ने उन्हें ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। कार थोड़ी आगे जाकर रुकी। आरोप है कि अचित ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। अचित ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ित से लिखित शिकायत लेकर आगे कार्रवाई का भरोसा दिलाया और चली गई।

बाइक से कूदकर बचाई जान
पुलिस के वापस जाने पर आरोपी कार सवार दोबारा सामने आ गए और शिकायत वापस लेने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने दोबारा पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो कार चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित गाड़ी से कूदकर जान बचाई, लेकिन उनकी बाइक कार में फंस गई और उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया।

आखिरकार कार सवार बाइक को एक बैंक के सामने छोड़कर फरार हो गया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

डिजिटल मैपिंग से विकास परियोजनाओं की होगी रीयल टाइम मॉनिटरिंग : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को केन्द्र से रिकॉर्ड अनुदान

जयपुर। भजनलाल शर्मा के सक्रिय प्रयासों और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2025-26...