6.2 C
London
Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedएक्सपोर्ट के मामले में चीन तो छोड़िए सिंगापुर से भी पीछे हैं...

एक्सपोर्ट के मामले में चीन तो छोड़िए सिंगापुर से भी पीछे हैं हम, कैसे पलट सकती है बाजी?

Published on

नई दिल्ली:

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत से एक्सपोर्ट 21% की तेजी के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने मंगलवार को यह दावा किया। इसमें व्यापारिक निर्यात 525-535 बिलियन डॉलर होगा जो पिछले वित्त वर्ष से लगभग 12% अधिक है। इसी तरह सेवा निर्यात 465-475 बिलियन डॉलर होगा जो लगभग 20% की वृद्धि को दर्शाता है। विभिन्न देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट से इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। ब्रिटेन के साथ ट्रेड एग्रीमेंट बढ़ चुका है जबकि अमेरिका के साथ अगले एक महीने में शुरुआती समझौता होने की उम्मीद की जा रही है।

भारत के निर्यात क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान कुल निर्यात रिकॉर्ड 824.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले वर्ष के 778.1 बिलियन डॉलर से 6.01% अधिक है। आईटी, व्यापार, वित्तीय और यात्रा से जुड़ी सेवाओं में मजबूत प्रदर्शन के कारण वित्त वर्ष 2025 में सेवा निर्यात 13.6% बढ़कर 387.5 बिलियन डॉलर हो गया। व्यापारिक वस्तुओं का निर्यात 437.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया जबकि गैर-पेट्रोलियम वस्तुओं का निर्यात रिकॉर्ड 374.1 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6% अधिक है।

चीन से मुकाबला
एफआईईओ के प्रेसिडेंट एस.सी. रल्हन ने कहा कि उभरते बाजारों में विस्तार करना और मौजूदा भागीदारों के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करना विशिष्ट क्षेत्रों पर अत्यधिक निर्भरता से जुड़े जोखिमों को कम कर सकता है। साथ ही, कच्चे माल से वैल्यू-एडेड उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करने से निर्यात आय में वृद्धि हो सकती है। एफटीए पर बातचीत और कार्यान्वयन से बाजार तक आसान पहुंच की सुविधा मिल सकती है और व्यापार बाधाओं को कम किया जा सकता है। गुणवत्ता वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने से भारतीय निर्यात में प्रतिस्पर्धा की क्षमता में सुधार होगा।

हालांकि चीन के मुकाबले भारत का एक्सपोर्ट अभी बहुत कम है। worldostats.com के मुताबिक चीन का एक्सपोर्ट पिछले साल करीब 3.51 ट्रिलियन डॉलर रहा। चीन आज 125 देशों के लिए टॉप एक्सपोर्टर है। भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर भी चीन ही है। सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाले देशों की सूची में भारत बहुत पीछे है। इस लिस्ट में चीन के बाद अमेरिका ($3.05 ट्रिलियन), जर्मनी ($2.10 ट्रिलियन), यूके ($1.07 ट्रिलियन), फ्रांस ($1.05 ट्रिलियन), नीदरलैंड ($949 अरब), जापान ($920 अरब), इटली ($793 अरब) और सिंगापुर ($778 अरब) का नंबर है। इसके मुताबिक भारत का एक्सपोर्ट पिछले साल 773 अरब डॉलर रहा।

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...