13.6 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध

भेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध

Published on

भेल भोपाल।

भेल के समिति डायरेक्टरो ने जताया विरोध,शनिवार को बीएचईएल की सम्मानित थ्रिफ्ट सोसाइटी में सहकारिता के नियम विरुद्ध बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग बुलाई गई जिसका एजेंडा सिर्फ एक दिन पहले जारी किया गया जो कि कम से कम 7 दिन पूर्व जारी होना चाहिए था। एजेंडे के अनुसार सिर्फ 3 विषयों पर चर्चा होना था। मीटिंग में सभी 11 संचालक उपस्थित थे। मीटिंग में भी एजेंडे के तीन विषयों पर चर्चा हुई है।

उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, संचालक आशीष सोनी, सचिव निशा वर्मा, संचालक रजनीकांत चौबे एवं संचालक राजमल बैरागी द्वारा रेट ऑफ इंट्रेस्ट कम करके 8.50% पर लाने ,पर्चेज पॉलिसी बनाने,सर्विस रुल बनाने,पॉकेट मनी को 50 हजार रुपए करने, इमरजेंसी लोन को एक लाख रुपए करने,एफ. डी. व आर.डी. के रेट को यथावत रखने, डिविडेंड को बढ़ाकर 17% करने, वैक्यूम क्लीनर के तरह ही सम्मानजनक गिफ्ट देने की बात रखी गई। मीटिंग में अन्य कोई विषय नहीं होने के कारण मीटिंग समाप्त करी गई।

जानकारी मिली कि अध्यक्ष द्वारा कर नए उपाध्यक्ष एवं नए सचिव की घोषणा कर दी गई जो कि नियमाविरुद्ध है। अध्यक्ष एवं सचिव के पद रिक्त नहीं है न पूर्व में इन पदों को रिक्त करने के लिए कोई एजेंडा लाया गया है न ही किसी भी मीटिंग में इस विषय पर कोई चर्चा हुई है। मैं राजेश शुक्ला अभी उपाध्यक्ष हूं। उपाध्यक्ष का पद संवैधानिक पद है जिसे इस तरह से घोषणा करके नहीं हटाया जा सकता है। सेंट्रल रजिस्ट्रार की अनुमति के बगैर एवं उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति में पूर्व एजेंडा जारी कर ऐसे विषयों पर निर्णय लिया जाता है।

यह भी पढ़िए: जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

अध्यक्ष इस तरह के भ्रम फैलाकर सम्मानजनक संस्था को बदनाम एवं बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। प्रदेश एवं देश में थ्रिफ्ट सोसायटी का गरिमामयि इतिहास रहा है। अध्यक्ष इसकी गरिमा को गिराने का कृत्य कर रहा है। मैे उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव निशा वर्मा है साथ ही साथ संचालक आशीष सोनी, संचालक राजमल बैरागी ,संचालक रजनीकांत चौबे अध्यक्ष के इस कृत्य का विरोध एवं निंदा करते हैं।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...