11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभेल न्यूज़जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की...

जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश की कार्यशाला — बच्चों महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा निर्माण किया

Published on

भेल भोपाल।

जागृत एवं दर्शनीय स्थल दादाजी धाम में शुक्रवार को मप्र जन अभियान परिषद एवं दादाजी धाम मंदिर संयुक्त आयोजन में माटी गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बहुतायत में बच्चे और महिलाएं और बहुत सारे पुरुष भी शामिल हुए सभी ने रुचि लेकर माटी गणेश बनाने की प्रैक्टिस की माटी गणेश बनाने का उद्देश्य है कि पीओपी के प्रतिमा जी की हटाना और उससे होने वाले प्रदूषण से नदी तालाब के पानी को बचाना जिससे जलीय जीव जंतु बच्चे रहे सुरक्षित रहें और हमने जो गणेश जी बनाए हैं उसमें एक बीच आंवला, पपीता,नीम नाभि में और दो आंखों में लगाए हैं

जिससे अगर घर में ही उसे गमले में या बड़े तालाब में विसर्जित किया जाएगा तो उसे मिट्टी से अंकुरित होकर बीज से ही वृक्ष बनेगा और साक्षात गणेश हमारे घर में ही आंगन में विराजित हो जाएंगे और अगर हम यह मुहिम घर-घर में चलाएंगे तो पर्यावरण की बहुत अधिक सुरक्षा होगी और प्रदूषण से भी बचे रहेंगे।

श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव, सचिव धनंजय बोरकर,कोषाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ट्रस्टी जीवन नामदेव, अनीता अर्चना नामदेव, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य रोड धुर्वे हर्ष, पंडित राजेन्द्र पलिया ने बताया कि ट्रस्ट के द्वारा पर्यावरण सखी सुधा दुबे और वृक्ष मित्र सुनील दुबे और रंजना शर्मा ने भी गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण सभी को दिया।

विशेष ने सभी की सहायता भी की बच्चों ने बड़ा रुचि लेकर गणेश जी बनाए जिससे कि बच्चों में यह भावना बलवती होगी कि आगे आने वाले समय में हम किसी भी दूषित पदार्थ से गणपति न बनाएं और माटी के गणित गणेश जी बनाकर हम उसे हमेशा के लिए अपने घर में ही गमले में सुरक्षित करने और सभी बच्चों को और बड़ों को यह शपथ दिलवाई गई और बच्चों ने भी कहा कि हम अगले बरस भी माटी के गणेश जी ही बनाएंगे और उसे घर में स्थापित करेंगे साथ ही हम पर्यावरण को बचाकर हमारी धरती को स्वच्छ स्वच्छ और संरक्षित करेंगे।ट्रस्ट के द्वारा विशेषज्ञ का सम्मान किया गया ‌एव सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़िए: 15 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन पर बनाई गई आलीशान कोठी जमींदोज— भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपियों की कोठी

आगे भी इसी तरह के कार्यशाला दादाजी धाम मंदिर में होती रहेंगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 26 अगस्त दिन मंगलवार को हरितालिका तीज बडे धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर रात्रि मे महिलाएं  निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करेंगी और अविवाहित युवतियों भी व्रत रख कर इच्छित वर की कामना करेगी। 

इस कार्यक्रम में वर्धमान सिटी, पटेल नगर,सिद्धार्थ लेक सिटी एवं आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। रात्रि में 8 बजे पहली पूजन पंडित जी द्वारा कराई जाएगी। दूसरी 12 बजे, तीसरी प्रातः 3 बजे, चौथी पूजन प्रातः 6 बजे होगी। जो भी महिलाएं पूजन मे शामिल होना चाहती वह मंदिर आ सकती है। मन्दिर के पट दिन भर खुले रहेंगे।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...