8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभेल न्यूज़15 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन पर बनाई गई आलीशान कोठी जमींदोज— भोपाल...

15 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन पर बनाई गई आलीशान कोठी जमींदोज— भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपियों की कोठी

Published on

भेल भोपाल।

15 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन पर बनाई गई आलीशान कोठी जमींदोज — भोपाल में ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपियों की कोठ ड्रग तस्करी और रेप-ब्लैकमेलिंग केस में आरोपी शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन के परिवार की अवैध तीन मंजिला कोठी को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से गुरुवार सुबह 11 बजे से तोड़फोड़ शुरू हुई, जो शाम 4:30 बजे तक चली।

यह आलीशान कोठी करीब 15 हजार वर्गफुट सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। कार्रवाई के दौरान पहले घर का सामान बाहर निकाला गया, इसके बाद इमारत को जमींदोज कर दिया गया। एसडीएम विनोद सोनकिया समेत पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़िए: संसद में हंगामा: सरकार ने 130वाँ संविधान संशोधन सहित तीन अहम बिल पेश किए, विपक्ष का विरोध

गौरतलब है कि भोपाल पुलिस ने कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप-ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनके बाद शाहवर का चाचा शारिक मछली भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। इस कार्रवाई से प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध निर्माण और अपराधियों पर सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...