10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराजनीति'वो दिन दूर नहीं जब POK खुद लौटकर कहेगा कि…', राजनाथ सिंह...

‘वो दिन दूर नहीं जब POK खुद लौटकर कहेगा कि…’, राजनाथ सिंह के बयान से तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

Published on

नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर से पाकिस्तान को ललकारते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बार POK को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान तिलमिला उठेगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय सुरक्षा को लेकर भी कई अहम बातें कहीं। राजनाथ सिंह सीआईआई की सालाना बिजनेस समिट में बोल रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में मेक इन इंडिया एक अहम कंपोनेंट है। अगर हमारे पास यह क्षमता नहीं होती तो भारत की सेनाएं, पाकिस्तान के निचले हिस्से से लेकर पीओके तक आतंकवाद के खिलाफ इतनी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कारोबार चलाना कॉस्ट इफेक्टिव नहीं है बल्कि उसकी एक भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है। इसका अंदाजा आज पाकिस्तान को हो चुका है।

वो दिन दूर नहीं जब POK खुद हमारे पास लौटकर आएगा
रक्षा मंत्री ने कहा कि PoK में रहने वाले हमारे इन भाइयों की स्थिति कुछ ऐसे ही है जैसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी। छोटे भाई शक्ति सिंह के अलग हो जाने पर भी बड़े भाई महाराणा प्रताप का विश्वास अपने छोटे भाई के प्रति बना रहता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा ही दिलों को जोड़ने की बात करता है और हमें विश्वास है कि प्रेम, एकता और सत्य के मार्ग पर चलकर वो दिन दूर नहीं जब हमारा ही अंग PoK खुद लौटकर कहेगा, मैं भारत ही हूं, मैं वापस आया हूं।

राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दिया बड़ा बयान
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पूरे देश ने मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को देखा और समझा। उन्होंने कहा कि यह साबित हो चुका है कि मेक इन इंडिया भारत की सिक्योरिटी और समृद्धि के लिए जरूरी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत पर काम कर रहे: राजनाथ सिंह
हम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है और हमें यह पूर्ण विश्वास है कि हमारे वो भाई जो आज हमसे भौगोलिक और राजनीतिक रूप से अलग है वे भी अपने स्वाभिमान, आत्मा की आवाज और स्वेच्छा से भारत की मुख्य धारा में कभी न कभी जरुर वापस लौटेंगे। वहां के अधिकांश लोग भारत के साथ गहरा जुड़ाव महसूस करते है और कुछ गिने चुने ही हैं जिन्हें भटकाया गया है।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अभी दो दिन पहले ही AMCA प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के एक्जिक्यूशन मॉडल को मंजूरी दी है। ये भारत की डिफेंस कैपेबिलिटी मज़बूती प्रदान करने के साथ-साथ देश में एयरोस्पेस सेक्टर को एक नई ऊंचाई देगा। उन्होंने कहा कि AMCA (अडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बेट एयरक्राफ्ट ) प्रोजेक्ट के अंतर्गत पांच प्रोटोटाइप डिवेलप करने की योजना है जिसका बाद में सीरियल प्रॉडक्शन होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि पहली बार किसी मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट में पब्लिक सेक्टर कंपनियों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर को भी भागीदारी करने का मौका मिलेगा।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...