10 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालउल्टी करते समय ट्रेन से गिरी पत्नी, पति को नहीं मिली मदद,...

उल्टी करते समय ट्रेन से गिरी पत्नी, पति को नहीं मिली मदद, चेन खींची और एक किमी पीछे जाकर दर्दनाक स्थिति में पाया

Published on

शिवपुरी:

एक नवविवाहिता शिवानी शर्मा चलती ट्रेन से गिर गईं। यह हादसा रातौर रोड रेलवे ट्रेक के पास हुआ। उनके पति विकास जोशी ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी। उन्होंने अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए एक किलोमीटर तक वापस दौड़ लगाई। शिवानी मरणासन्न हालत में मिलीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पर मदद न करने का आरोप लगा है।

यह घटना तब हुई जब विकास और शिवानी इंदौर जा रहे थे। विकास जोशी ग्वालियर के रहने वाले हैं और पेशे से वकील हैं। उनकी शादी 16 अप्रैल 2025 को शिवानी शर्मा से हुई थी। शिवानी एलएलबी की छात्रा थीं। वे हाल ही में परीक्षा देने उरई गए थे।

पैर फिसलने ने नीचे गिर गईं पत्नी
विकास ने बताया कि वे इंदौर में वकालत करते हैं और वहीं रहते हैं। मंगलवार की रात वे ट्रेन से इंदौर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे शिवपुरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन कुछ दूर चली थी। तभी शिवानी को उल्टी आने लगी। वह कोच के दरवाजे के पास चली गईं। विकास पानी लेने गए थे। जब वे वापस आए, तो एक युवक ने उन्हें बताया कि शिवानी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं। यह सुनकर विकास ने तुरंत ट्रेन की चेन खींची और कूद गए।

एक किलोमीटर दूर मिली
विकास ने पुलिस को बताया कि ट्रेन लगभग एक किलोमीटर आगे निकल गई थी। उन्होंने अंधेरे में अपनी पत्नी को ढूंढा। वह रातौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर मिलीं। एक कार सवार ने उनकी मदद की और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोद में उठाकर आधी दूर चले
विकास ने जीआरपी पर मदद न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना देने के बाद भी जीआरपी ने उनकी कोई मदद नहीं की। विकास ने अंधेरे में टार्च की रोशनी में अपनी पत्नी को ढूंढा। पत्नी मिलने के बाद, वह उसे गोद में लेकर आधी दूरी तक चले। बाद में जीआरपी वाले आए और नियम-कानून की बातें करने लगे। वे कागजों पर साइन करने के लिए कह रहे थे, जबकि उस समय शिवानी को इलाज की जरूरत थी। बड़ी मुश्किल से उन्हें एक कार मिली और तब वे अस्पताल पहुंच पाए।

Latest articles

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...