10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeहेल्थभारत में बढ़ी डायबिटीज से मौतें, प्री-डायबिटीक रहते ही करें 3 उपाय,...

भारत में बढ़ी डायबिटीज से मौतें, प्री-डायबिटीक रहते ही करें 3 उपाय, दवा बिना कंट्रोल रहेगा शुगर

Published on

डायबिटीज वर्ल्ड वाइड एक गंभीर समस्या बन चुकी है। दुनिया भर में हर साल इससे पीड़ित मरीजों की संख्या में बड़ी वृद्धि दर्ज की जा रही है। भारत में भी डायबिटीज एक बड़ा हेल्थ रिस्क है। क्या आप जानते हैं विश्व भर में डायबिटीज से पीड़ित सभी वयस्कों में से 7 में से 1 भारत में है।

इतना ही नहीं अभी तो डायबिटीज के मामलों में बड़ा उछाल आना बाकी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया था कि भारत में डायबिटीज के मामलों में 2050 तक 73% की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। 25 सालों में देश में 20–79 साल के 156.7 मिलियन व्यस्क पीड़ित हो सकते हैं।

केवल मामले ही नहीं बल्कि देश में डायबिटीज संबंधित मौतों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। ऐसे में जरूरी है कि आप प्री-डायबिटीक रहते ही कुछ जरूरी उपाय आजमा लें ताकि डायिबिटीज का मरीज होने से बच सकें। आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट डिम्पल जांगडा ने कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताया है, जो ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए सालों से काम आ रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

क्या होता है प्री-डायबिटीज?
प्री-डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है,जिसमें ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक होता है,लेकिन इतना ज्यादा नहीं होता कि इसे टाइप 2 डायबिटीज माना जाए। लेकिन यह एक डायबिटीज के उच्च जोखिम का एक चेतावनी संकेत होता है। अच्छी बात ये है कि हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए प्रीडायबिटीज को अक्सर नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल पर वापस लाया जा सकता है।

ब्लड शुगर को कम करने के उपाय
जैसा कि आप अभी पढ़ा प्री-डायबिटीज में भी ब्लड शुगर अधिक हो जाता है,ऐसे में इसे कम करने या मैनेज करने के लिए आप न्यूट्रिशनिस्ट डिम्पल जांगडा के बताए इन नुस्खों को आजमा सकते हैं।

करेले का जूस
​करेले के जूस को डायबिटिक पेशेंट्स के लिए रामबाण माना जाता है। इसका स्वाद कड़वा जरूर होता है,लेकिन इसमें चरैन्टिन और मोमोर्डिसिन नामक यौगिक होता है,जो आपके शरीर में इंसुलिन की नकल करता है। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट करने और आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद करता है।

कैसे करें सेवन
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि इस जूस का रोजाना सुबह खाली पेट 30 दिनों तक सेवन करें। इससे आपके डायबिटीज में सुधार आएगा। वहीं,अगर जूस बहुत कड़वा लगता है तो इसमें टमाटर का रस मिला सकते हैं।

स्ट्रिंग बीन्स की चाय
इसके अलावा शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए स्ट्रिंग बीन्स या फ़्रेंच बीन्स से बनी चाय काफी प्रभावशाली मानी जाती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर और जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं,जो आपके पैंक्रियाटिक हेल्थ का समर्थन करते हैं। यह चाय ग्लूकोज स्पाइक्स को कम करने और आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेगी।

कैसे करें सेवन
इस चाय को तैयार करने के लिए बस 5 स्ट्रिंग बीन्स को लंबा-लंबा (vertically)दस टुकड़ों में काट लें,इसे डेढ़ कप पानी में तब तक उबालें जब तक यह एक कप न हो जाए। इसे छानकर सुबह खाली पेट या शाम 4 बजे भी पी सकते हैं।

मेथी के बीज
शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए तीसरा उपाय है मेथी का पानी पीना। यह घुलनशील फाइबर का एक समृद्ध सोर्स है। यह आपकी भूख को रोकने,आपके कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ मधुमेह के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कैसे करें सेवन
इसे बनाने के लिए बस एक चम्मच मेथी के बीज लें,इसे एक कप पानी में उबालें,छान लें और सुबह खाली पेट पियें। इसके साथ आप दालचीनी पाउडर,काला जामुन,जिसे ब्लैकबेरी भी कहा जाता है,का पाउडर और काली मिर्च भी शामिल कर सकते हैं। ये तीनों ही डायबिटीज फ्रेंडली हैं। इनमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो आपके शरीर में रक्त शर्करा को कम करने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...