10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलबारिश की वजह से पहला क्वालिफायर धुला तो फाइनल में किसे मिलेगी...

बारिश की वजह से पहला क्वालिफायर धुला तो फाइनल में किसे मिलेगी जगह, नियम जान लीजिए

Published on

मुल्लांपुर:

आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम चरण में है। आज से प्लेऑफ के मुकाबला शुरू हो जाएंगे। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला क्वालिफायर मुकाबला होगा।मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला होगा। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच इसी मैदान पर एलिमिनेटर भी खेला जाएगा अगर लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि अगर बारिश की वजह से क्वालिफायर या एलिमिनेटर नहीं हो पाया तो कौन सी टीम अगले जाएगी।

बारिश की वजह से शिफ्ट हुए हैं प्लेऑफ
बीसीसीआई ने पहले ही बारिश के कारण कोलकाता और हैदराबाद के प्लेऑफ मैच मुल्लांपुर और अहमदाबाद में कराने का फैसला किया था। मुल्लांपुर चंडीगढ़ के पास है। यह क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। कुछ दिनों पहले बताया गया था कि 29 और 30 मई को मुल्लांपुर में आंधी के साथ बारिश आ सकती है। लेकिन ताजा अपडेट है कि मुल्लांपुर में भयंकर गर्मी है। मैच शुरू होने के समय तापमान 35 डिग्री के करीब रहने की संभावना है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

पंजाब फाइनल में पहुंच जाएगी
फिर भी अगर क्वालिफायर या एलिमिनेटर मैच बारिश के कारण रद्द हो गए तो क्या होगा? आईपीएल में अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ है कि बारिश के कारण क्वालिफायर या एलिमिनेटर मैच रद्द हुआ हो। क्वालिफायर और एलिमिनेटर मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं होता है। अगर बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, तो ग्रुप राउंड में ऊपर रहने वाली टीम अगले राउंड में चली जाएगी।

बिना खेले बाहर हो जाएगी मुंबई
पहला क्वालिफायर नहीं हो पाया तो पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं आरसीबी को दूसरा क्वालिफायर खेलना पड़ेगा। एलिमिनेटर मैच में भी यही नियम लागू होगा। अगर एलिमिनेटर मैच नहीं हो पाता है, तो चौथे नंबर पर रहने वाली मुंबई इंडियंस बाहर हो जाएगी। तीसरे नंबर की गुजरात टाइटंस को दूसरे क्वालिफायर में जगह मिलेगी।

दूसरा क्वालिफायर और फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला दूसरा क्वालिफायर मैच भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। यानी आरसीबी को फाइनल में जगह मिलेगी। फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे है। अगर फाइनल मैच बारिश के कारण दोनों दिन नहीं हो पाता है, तो लीग में ऊपर पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...