11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeखेलबिना नाम लिए रविंद्र जडेजा ने विराट और रोहित की कप्तानी पर...

बिना नाम लिए रविंद्र जडेजा ने विराट और रोहित की कप्तानी पर कसा तंज, कही अपने दिल की बात

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड दौरे के लिए हाल ही में शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर शुभमन के अलावा जसप्रीत बुमराह का भी नाम आगे चल रहा था। हालांकि, भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुभमन को नया कप्तान बनाया गया। वहीं अब भारत के दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बिना किसी का नाम लिए टेस्ट कप्तानी पर एक ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर यह कहा जा रहा है कि उन्होंने विराट कोहली पर तंज कसा है।

रविंद्र जडेजा ने कहा कि वह एक दिन भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करना चाहेंगे चूंकि अपने लंबे करियर में अलग अलग कप्तानों के साथ खेलकर वह इस भूमिका को बखूबी समझ गए हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया जबकि ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। क्या वह भारत के टेस्ट कप्तान बनना चाहते हैं, यह पूछने पर 36 साल के जडेजा ने भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘हां , बिल्कुल। इतने सालों में मैने अलग अलग कप्तानों के साथ खेला है। मुझे हर कप्तान की शैली के बारे में पता है और यह भी समझता हूं कि खिलाड़ी क्या सोचते हैं और चाहते हैं।’

धोन की कप्तानी में जडेजा ने किया था अपना डेब्यू
भारत के लिए 2012 में पहला टेस्ट खेलने वाले जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीनों प्रारूपों में डेब्यू किया था और आईपीएल में भी उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेले । जडेजा ने कहा,‘हर कप्तान की अपनी शैली होती है। मैने हर प्रारूप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला है और उनकी सोच बिल्कुल सरल है। अगर उन्हें लगता है कि कोई बल्लेबाज एक ही जगह पर शॉट खेल सकता है तो वहां वह फील्डर जरूर लगायेंगे।’

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अश्विन ने जडेजा को कप्तान बनाने का समर्थन किया था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था, ‘हम रविंद्र जडेजा को क्यो भूल जाते हैं ।अगर नया कप्तान चाहिये तो मैं कहूंगा कि दो साल के लिये किसी अनुभवी को कमान सौंपने के बाद नये व्यक्ति को बागडोर दी जानी चाहिए।’ जडेजा ने यह भी कहा कि टेस्ट टीम की बजाय टी20 में कप्तानी अधिक कठिन है। उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में आपको गेंदबाज की जरूरत के मुताबिक दो या तीन फील्डर में बदलाव करना होता है, बल्लेबाज के हिसाब से नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी अलग है। इसमें ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी होती। यह आईपीएल या टी20 की तरह पेचीदा नहीं है, जहां हर गेंद अहम होती है।’

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...