11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यबिहार : 'नशे में कौन नहीं है मुझे बताओ जरा', एक की...

बिहार : ‘नशे में कौन नहीं है मुझे बताओ जरा’, एक की कौन कहे… मुजफ्फरपुर में शराब पीकर झूमते 25 लोग गिरफ्तार, जानें

Published on

मुजफ्फरपुर:

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य सरकार की सख्ती और कानून व्यवस्था के बावजूद शराब माफिया अपने धंधे को बेखौफ तरीके से चला रहे हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए छह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

25 लोग गिरफ्तार
वहीं, शराब के नशे में धुत 25 लोगों को भी पकड़ा गया है। पकड़े गए कारोबारियों के पास से बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त की गई है, जिसकी गिनती की जा रही है। गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारियों की पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के रमेश कुमार, पारू थाना क्षेत्र के अजय कुमार, सरैया थाना क्षेत्र के पंकज कुमार, जैतपुर थाना क्षेत्र के आलोक कुमार, नगर थाना क्षेत्र के संतोष कुमार और सदर थाना क्षेत्र की आशा चौधरी के रूप में हुई है।

नशे में गिरफ्तार
इसके अलावा शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए 25 लोगों में मुशहरी थाना क्षेत्र से 6, पारू से 1, नगर से 4, गायघाट से 2, मीनापुर से 5, सकरा से 4 और कुढ़नी थाना क्षेत्र से 3 व्यक्ति शामिल हैं। इनमें से कई पहले भी शराब पीने के आरोप में जेल जा चुके हैं। पारू थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी अजय कुमार, जो लंबे समय से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त था, को भी उसके घर से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले से ही उत्पाद थाना में मामला दर्ज है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

विभाग ने दी जानकारी
उत्पाद निरीक्षक कुमार राम ने जानकारी दी कि गिरफ्तार कारोबारियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है और उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने के लिए उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि अवैध शराब कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this