10.3 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeखेलपंजाब ने मारी पैर पर कुल्हाड़ी, पूरे सीजन जिसे बेंच पर बिठाया...

पंजाब ने मारी पैर पर कुल्हाड़ी, पूरे सीजन जिसे बेंच पर बिठाया उस खिलाड़ी का खाता भी नहीं खुला

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर में आरसीबी के खिलाफ पंजाब किंग्स की हालत खराब हो गई। मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान के रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने दूसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद तो मानों विकेट की झड़ी सी लग गई। आरसीबी के खिलाफ लगातार गिरते विकेट के बीच पंजाब किंग्स पूरी तरह से दबाव में थी।

इसी दौरान टीम ने एक एक ऐसा दांव खेला जिससे उसका काम और खराब हो गया। दरअसल पंजाब किंग्स ने इस मैच में इंपैक्ट सब के रूप में मुशीर खान को बल्लेबाजी के लिए भेजा, लेकिन वह सिर्फ 3 गेंद खेलकर आउट हो गए। मुशीर खान पंजाब के लिए पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। मुशीर खान के लिए आईपीएल का यह पहला मैच था। मुशीर इससे पहले पूरे सीजन बेंच बैठे हुए थे। ऐसे में मुशीर बड़े मैच में मिले मौके को नहीं भुना पाए।

50 रन के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम आउट
आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही। पहले क्वालिफायर मैच में पंजाब किंग्स की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। टीम ने सिर्फ 50 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए। मुशीर खान के अलावा पंजाब के लिए इस मैच में टॉप के-5 खिलाड़ी ऐसे रहे जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। यही कारण है कि आरसीबी के सामने पंजाब किंग्स की हालत खराब हो गई।

बता दें कि पहले क्वालिफायर मुकाबले में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सीधे फाइनल में अपनी जगह बना लेगी। वहीं हारने वाली टीम को एक दूसरा मौका मिलेगा। क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्वालिफायर 2 में टकराएगी।

Latest articles

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

प्रदेश में वंदे मातरम् को लेकर विवाद

भोपाल प्रदेश में “वंदे मातरम्” को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज...

बीएमएचआरसी में अत्याधुनिक रेडियोलॉजी व्यवस्था, मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा

भोपाल भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में रेडियोलॉजी सेवाओं को अत्याधुनिक और व्यवस्थित...

More like this