9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलपंजाब का सबसे बड़ा स्टार क्वालिफायर में दे गया धोखा, पूरे सीजन...

पंजाब का सबसे बड़ा स्टार क्वालिफायर में दे गया धोखा, पूरे सीजन में अपनी बैटिंग से मचाई थी तबाही

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2025 के पहले क्वालिफायर मैच में पंजाब किंग्स के युवा सनसनी प्रियांश आर्य का बल्ला नहीं चल पाया। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में प्रियांश आर्य सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। प्रियांश आर्य को यश दयाल ने क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच आउट कराया। इस पूरे सीजन में प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन इस अहम मुकाबले में वह टीम के लिए चल पाए। अपनी इस पारी में प्रियांश ने एक चौका लगाया, लेकिन इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। इस तरह आरसीबी को मैच में पहला झटका लगा।

बता दें कि न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस सीजन में पंजाब और आरसीबी की टीम दूसरी बार इस मैदान पर खेलने मैदान पर उतरे हैं। आखिरी बार आरसीबी ने यहां पंजाब को 7 विकेट हराया था। ऐसे में एक बार फिर से आरसीबी ने गेंदबाजों ने अपना दबदबा बना लिया।

प्रियांश ने पूरे सीजन में किया दमदार प्रदर्शन
बता दें कि आईपीएल 2025 में प्रियांश आर्य पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। क्वालिफायर मैच से पहले उनकी बल्लेबाजी पर नजर डालें तो उन्होंने टीम के लिए 14 मैचों में 424 रन बनाए थे, जिसमें 2 फिफ्टी और 1 शतक शामिल रहा था, लेकिन आरसीबी के खिलाफ क्वालिफायर जैसे अहम मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चल पया।

आरसीबी के गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने कोहराम मचा कर रखा दिया। प्रियांश आर्य के विकेट के साथ ही आरसीबी के गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो गए। पंजाब की लड़खड़ाती हुई पारी का आलम ये रहा कि टीम ने 50 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। इस तरह आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला पूरी तरह से सफल रहा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...