10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलताश के पत्तों की तरह बिखरी पंजाब… उतर गया प्रीति जिंटा का...

ताश के पत्तों की तरह बिखरी पंजाब… उतर गया प्रीति जिंटा का चेहरा, महवश के होश भी उड़े

Published on

मुल्लांपुर:

आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना आरसीबी की टीम से हो रहा है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने पंजाब की टीम उतरी और आरसीबी ने उस पर पूरी तरह चढ़ाई कर दी। पंजाब की टीम इस मुकाबले में 100 रन के स्कोर तक भी जैसे-तैसे पहुंच पाई। अपने ही घर में पंजाब की टीम का बुरा हाल देख पंजाब की को ओनर प्रीति जिंटा का चेहरा भी उतर गया।

उतर गया प्रीति जिंटा का चेहरा
मुल्लांपुर में अपनी टीम का बुरा हाल देखकर पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा का चेहरा उतर गया। पंजाब के बल्लेबाज एक-एक कर आ रहे थे और जा रहे थे। जिसके बाद प्रीति जिंटा का रिएक्शन बार-बार कैमरा पर देखा जा सकता था। प्रीति लगातार अपनी टीम के बल्लेबाजों को आउट होते हुए देख रही थीं। उनके कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

आरजे महवश भी हुईं परेशान
सिर्फ प्रीति जिंटा ही नहीं बल्कि पंजाब के बल्लेबाजों का खराब खेल देखकर आरजे महवश का चेहरा भी खुला का खुला रह गया। इस पूरे ही सीजन में आरजे महवश पंजाब किंग्स की टीम को सपोर्ट करने के लिए आती रही हैं। पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी पंजाब की टीम में खेलते हैं। आजकल आरजे महवश और चहल के रिश्ते की खबर लगातार सामने आ रही हैं।

पंजाब 101 रन पर हुई ऑलआउट
पंजाब किंग्स की टीम ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। पंजाब के बल्लेबाज क्वालीफायर 1 में पूरी तरह फेल रहे और उनकी पूरी टीम सिर्फ 101 रन पर ऑलआउट हो गई। आरसीबी के लिए 3-3 विकेट सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने झटके। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 26 रन की पारी खेली।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...