11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यग्रेनो के स्‍टूडियो अपार्टमेंट में 16वें फ्लोर से कूदकर 20 साल के...

ग्रेनो के स्‍टूडियो अपार्टमेंट में 16वें फ्लोर से कूदकर 20 साल के आर्यन ने दी जान, दौड़ पड़े सोसाइटी वाले

Published on

ग्रेटर नोएडा:

गौर सिटी सेंटर सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने 16वीं मंजिल की टेरिस एरिया से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसकी पहचान आर्यन शर्मा (20) के रूप में हुई है। वह सीधे तीसरी मंजिल की बालकनी पर आकर गिरा। तत्काल घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना गुरुवार शाम की है।

सूचना पाकर थाना बिसरख पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बरेली का रहने वाला था आर्यन
पुलिस ने बताया कि बरेली का रहने वाला आर्यन पिछले डेढ़ माह से गौर सिटी सेंटर के स्टूडियो अपॉर्टमेंट में किराये का फ्लैट लेकर अकेला रह रहा था। वह कोई काम भी नहीं करता और न पढ़ाई करता था। घरवालों से भी कम ही संपर्क रखता था। पुलिस अब युवक के परिवार वालों से संपर्क कर मामले की पृष्ठभूमि समझने की कोशिश कर रही है। आत्महत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this