11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यलखनऊ: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से पहले भिड़े दो गुट, जमकर...

लखनऊ: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार से पहले भिड़े दो गुट, जमकर चली लाठियां, कई घायल

Published on

लखनऊ,

यूपी की राजधानी लखनऊ के भैसाकुंड श्मशान घाट पर गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब अंतिम संस्कार के दौरान लकड़ी लगाने को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई. देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही थाना हजरतगंज की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, झगड़ा पप्पू नामक व्यक्ति (चिनहट का निवासी ) और रूपेश कुमार (मड़ियांव) के बीच हुआ. दोनों भैंसाकुंड घाट पर लकड़ी लगाने का कार्य करते हैं. गुरुवार को अंतिम संस्कार के दौरान शव में लकड़ी लगाने को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई जो जल्दी ही मारपीट में बदल गई.

हजरतगंज पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को तुरंत हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते देखे जा सकते हैं. वीडियो में श्मशान घाट पर मौजूद लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आते हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं श्मशान जैसे संवेदनशील स्थानों पर नहीं होनी चाहिए. विभाग इस पर सख्त कार्रवाई करेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से घाट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this