7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
HomeभोपालDSP ख्याति मिश्रा के घर 'संग्राम', पति और परिजनों ने कटनी पुलिस...

DSP ख्याति मिश्रा के घर ‘संग्राम’, पति और परिजनों ने कटनी पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप!

Published on

कटनी

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सीएसपी रहीं ख्याति मिश्रा का पारिवारिक विवाद फिर से तूल पकड़ रहा है। ख्याति मिश्रा का यहां अमरपाटन ट्रांसफर हो गया है। वहीं, कटनी स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचे उनके परिजनों के साथ मारपीट हुई है। मारपीट का आरोप कटनी पुलिस पर है। परिवार के लोगों का कहना है कि महिला थाने में बंधक बनाकर हमारे साथ मारपीट की गई है। ख्याति मिश्रा के पति तहसीलदार हैं और कटनी एसपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

बेटी से मिलने पहुंचे तहसीलदार
शनिवार को दमोह में पदस्थ तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा, उनके और उनकी पत्नी (सीएसपी ख्याति मिश्रा) के परिजन कटनी स्थित सरकारी बंगले में बेटी से मिलने पहुंचे थे। बातचीत चल ही रही थी कि वहां अचानक पुलिस पहुंची। परिजनों को जबरन खींचते हुए पुलिस वाहन में बैठाकर महिला थाने ले आई।

पुलिस ने घर में घुसकर पीटा
महिला थाने में मौजूद सीएसपी की मां सुलोचना मिश्रा और तहसीलदार की चाची अरुणा शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम घर में शांति से बैठकर बात कर रहे थे, तभी अचानक पुलिस आई और बिना कुछ कहे घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। हमें जबरन थाने लाया गया और यहां भी बुरी तरह ट्रीट किया जा रहा है।

बेटे के सामने मारा
तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने उनके 10 साल के बेटे के सामने परिवार के सदस्यों से मारपीट की। सभी को महिला थाने में कैद कर लिया। जब वह महिला थाने पहुंचे, तो डीएसपी प्रभात शुक्ला ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान डीएसपी और तहसीलदार के बीच तीखी झड़प भी हुई।

छह महीने से चल रहा विवाद
यह विवाद सिर्फ घरेलू नहीं, बल्कि प्रशासनिक सत्ता की खींचतान का उदाहरण भी बनता जा रहा है। तहसीलदार शर्मा और सीएसपी ख्याति मिश्रा के बीच पिछले छह माह से वैवाहिक विवाद चल रहा है। शर्मा का आरोप है कि कटनी के एसपी अभिजीत रंजन उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे हैं, परिवार से दूर कर रहे हैं और झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...