9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में नये मल्टी स्टोरी आवासों के निर्माण और सेटेलाइट कॉलोनी में...

बीएचईएल में नये मल्टी स्टोरी आवासों के निर्माण और सेटेलाइट कॉलोनी में 10 किमी तक टेंकर सप्लाई की मांग

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल भोपाल की प्रतिनिधि यूनियन ऐबू का एक प्रतिनिधिमंडल बीएचईएल भोपाल के मानव संसाधन प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता एवं अपर महाप्रबंधक (एचआर—आईआर) आरिफ सिद्दीकी से मिला एवं ज्ञापन सौंपा। यूनियन के संगठन सचिव राजमल बैरागी ने बताया कि यूनियन को मिली जानकारी के अनुसार कारपोरेट प्रबंधन द्वारा बीएचईएल आवास नगरी के पुनुरुद्धार हेतु लगभग 300 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है जिसमें से प्रतिवर्ष लगभग 100 करोड़ रुपये से सभी इकाईयों में स्थित आवास नगरी पुनुरुद्धार किया जाना है। भोपाल इकाई जो कि बीएचईएल की मदर इकाई है।

इसकी आवास नगरी के निर्माण को लगभग 60 वर्ष से अधिक समय हो चुका है और इसकी उम्र पूर्ण हो चुकी है। आवास नगरी में वर्तमान में 800 से ज्यादा कर्मचारी निवासरत है। आवासों का अनुरक्षण करने के बावजूद आवासों की सीपेज, चोकेज, दीवारों में दरारें, जर्जरता आदि ठीक नहीं हो पा रही है। बरसात के दिनों में सीपेज से विद्युत करंट का खतरा बना रहता है। इस प्रकार की घटनाए घटित हो चुकी हैं। इस तरह जर्जर हो रही टाउनशिप में अनुरक्षण के नाम पर केवल पैसा खर्च हो रहा है जिसका वास्तविक लाभ आवासरत कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। आवासनगरी मे फैलाव के कारण पानी आदि की सुविधा मे भी परेशानी आती है।

यूनियन ने मांग की है कि आवास नगरी में कर्मचारियों के निवास करने हेतु नई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण करें। वर्तमान मे बीएचईएल भोपाल मे टीसीएल विभाग द्वारा आवासनगरी एवं 5 किमी दूरी के रेडियस मे स्थित सेटेलाइट कालोनी में टेंकर द्वारा जल आपूर्ति की जाती है। पूर्व मे टेंकर 150 रु के शुल्क पर प्रदान किया जाता था। वर्तमान में इसका शुल्क बढ़ाकर रुपए 300 कर दिया गया है। अतः यूनियन माँग करती है कि टेंकर का शुल्क पूर्व की भांति रुपए 150 एवं सेटेलाइट कालोनी में टैंकर की सप्लाई के 5 किमी दूरी के रेडियस को बढ़ाकर 10 किमी किया जाए।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...