20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाBHEL का ट्रेक्शन मोटर भगवान भरोसे, कारपोरेट को लेना होगा एक्शन

BHEL का ट्रेक्शन मोटर भगवान भरोसे, कारपोरेट को लेना होगा एक्शन

Published on

केसी दुबे

BHEL : भेल के चेयरमेन व भोपाल के मुखिया लगातार कोशिश कर रहे हैं कि कंपनी को कैसे आगे बढाएं। इस प्रयास में वह काफी हद तक वित्तीय वर्ष 2024—25 में कामयाब भी हुए। बेहतर परफार्मेंस के चलते कंपनी के लोगों में काफी खुशी की लहर देखी गई और अब 01 जनवरी 2027 को नए वेज रिवीजन को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी को ओर आगे ले जाने की कोशिशों में लगे हैं।

ऐसे में भेल भोपाल यूनिट का एक ट्रेक्शन मोटर ब्लाक कंपनी को पीछे ले जाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखे है। हाल यह है कि विभाग के संबंधित अफसर सब कामों को नजरअंदाज करते हुए यहां बनीं मोटरों की क्वालिटी बेहतर देने में सफल नहीं हो पा रहे हैं यही कारण है कि बडी तादाद में रेलवे जैसे बड़े कस्टमर की मोटरों की गुणवत्ता में बड़ी खामियां पाई जाने की शिकायतें मिलना शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि मशीन टाइप 3302 मोटर रेलवे ने भेल को बडी संख्या में बनाने के लिए आर्डर दिया है, लेकिन विगत कुछ समय से विभाग इनकी ओर सुधार के बजाए मनमानी करने पर उतारू है।

विभाग में चर्चा है कि पहुंच वाले साहब के लिए शीर्ष प्रबंधन कुछ भी करने में असहाय नजर आ रहा है। बड़ी खबर यह है कि रेलवे ने जब दिल्ली कारपोरेट में यह शिकायत भेजी कि 3302 मोटर में ट्रायल के दौरान ही धुआं उठने लगा तब कारपोरेट प्रबंधन की नींद उड़ गई। आनन—फानन में प्रबंधन ने भोपाल यूनिट के ट्रेक्शन मोटर विभाग के एक आला अफसर को फरमान भेजा कि वे खुद सिकंदराबाद जाकर इस मामले को देखें। सवाल यह उठ रहा है कि एक अफसर भोपाल यूनिट में इंजीनियरिंग ट्रेनीज से लेकर बड़े आहदे पर तो पहुंच गए।

यह भी पढ़िए: जान लो जरुरी बात जून में लॉन्च होगा EPFO 3.0 जिससे ATM और UPI से गपागप निकलेगा PF का पैसा जानिए कैसे

एक ही जगह पर नौकरी करते करते साहब इतने पावर फुल हो गए कि जब उनका प्रमोशन के साथ ट्रांसफर हुआ तो उन्होंने सबको अगूंठा दिखाते हुए अपने पावर का इस्तेमाल कर अपना ट्रांसफर ही रुकवा लिया। इनके बारे में विभाग में इस बात की चर्चाएं जरूर हैं कि जब टीएमई यानि इंजीनियरिंग विभाग में आए तब से जाब की क्वालिटी गड़बड़ होना शुरू हो गई। वहीं आफलोड की प्रथा भी चरम पर पहुंच गई। ऐसे में मोटर में लगने वाले मटेरियल की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। रेलवे की सबसे ज्यादा डिमांड ट्रेक्शन मोटर में है। यही हाल रहेगा तो यह विभाग भगवान भरोसे ही चलेगा।  

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...