10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभेल न्यूज़BHEL में आश्रित माता पिता के साथ हो रहा भेदभाव हो बंद,...

BHEL में आश्रित माता पिता के साथ हो रहा भेदभाव हो बंद, एंबुलेंस का दायरा बढ़कर हो 15 कि.मी

Published on

भेल भोपाल।

BHEL में आश्रित माता पिता के साथ हो रहा भेदभाव हो बंद, एंबुलेंस का दायरा बढ़कर हो 15 कि.मी,बीएचईएल भोपाल कि प्रतिनिधि यूनियन ऐबू संबद्ध निफ्टू का एक प्रतिनिधिमंडल बीएचईएल भोपाल के मानव संसाधन प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता एवं अपर महाप्रबंधक (एचआर/आईआर) आरिफ सिद्दीकी से मिला एवं ज्ञापन सौपा जिसमें कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से रखा यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि हमारे द्वारा प्रबंधन के सामने अतिज्वलंत मुद्दों को रखा है जिसका निराकरण होना अत्यंत आवश्यक है

इन मुद्दों में मुख्य रूप से कारपोरेट प्रबंधन द्वारा वर्तमान में बीएचईएल प्रबंधन द्वारा सेवारत कर्मचारी के पत्नी और बच्चों को प्रबंधन आश्रित मानकर कर्मचारी के समान चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है जबकि कर्मचारी के माता पिता जो उन पर पूर्ण आश्रित होते हैं और उम्र के इस पड़ाव में उन्हे ही ज्यादा चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता होती है। बीएचईएल प्रबंधन द्वारा आश्रितों में भेदभाव कर माता पिता को जनरल वार्ड का एंटाइटलमेंट दिया जाता है जो कि सरासर गलत है।

यह भी पढ़िए: जान लो जरुरी बात जून में लॉन्च होगा EPFO 3.0 जिससे ATM और UPI से गपागप निकलेगा PF का पैसा जानिए कैसे

ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉईज यूनियन प्रबंधन से मांग करती है कि शीघ्र इसमे सुधार कर सभी आश्रितों को कर्मचारी के समान सुविधा प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन संबद्ध निफ्टू की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी,कोषाध्यक्ष विशाल वाणी,संगठन सचिव राजमल बैरागी,कार्यालय मंत्री योगेश देवस्कर एवं चिकित्सा सलाहकार समिति के सदस्य रमेश कुराड़िया उपस्थित थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...