9.7 C
London
Wednesday, February 11, 2026
HomeभोपालMP Gold Price Today मध्य प्रदेश में सोने-चांदी के ताज़ा दाम जानिए...

MP Gold Price Today मध्य प्रदेश में सोने-चांदी के ताज़ा दाम जानिए भोपाल के ताज़ा दाम

Published on

MP Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर शहरों में आज, 8 जून को सोने के दाम गिरे हैं, जबकि चांदी महंगी हुई है. सोने में निवेश या खरीदारी का सोच रहे हैं, तो आज के लेटेस्ट रेट जानना आपके लिए बहुत ज़रूरी है.

आज की जानकारी के हिसाब से, हम आपको भोपाल और इंदौर के आज के लेटेस्ट रेट्स के बारे में बता रहे हैं.

MP Gold Price Today मध्य प्रदेश में सोने-चांदी के ताज़ा दाम

आज यानी 8 जून को, मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत में गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमत बढ़ी है. सोने में निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए आज का रेट जानना ज़रूरी है. BankBazaar.com के अनुसार, आज भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 9,060 रुपये है, जबकि 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 9,513 रुपये प्रति ग्राम में बिक रहा है.

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

कल यानी शनिवार को राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोना 92,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था, जबकि 24 कैरेट सोना 96,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था. वहीं, आज यानी रविवार, 8 जून को सोने के दाम नीचे आए हैं. 22 कैरेट सोने का दाम 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 95,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इंदौर में सोने का दाम

  • 22 कैरेट सोने का दाम: 90,600 रुपये (प्रति 10 ग्राम)
  • 24 कैरेट सोने का दाम: 95,130 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

भोपाल में चांदी का दाम

चांदी की बात करें तो भोपाल में आज चांदी का दाम बढ़ गया है. BankBazaar.com के अनुसार, शनिवार को भोपाल में चांदी 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी, जबकि आज रविवार को यह 1,17,000 रुपये में बिकेगी.

इंदौर में चांदी का दाम

इंदौर में चांदी का दाम 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. 1 ग्राम का दाम 117 रुपये है.

ऐसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बहुत ज़रूरी है. सोने की शुद्धता पहचानने के लिए इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन (ISO) द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार हॉलमार्क का इस्तेमाल किया जाता है. यह हॉलमार्क दिखाता है कि आपके गहने में कितने कैरेट सोना है. उदाहरण के लिए, 24 कैरेट को 999, 23 कैरेट को 958, 22 कैरेट को 916, 21 कैरेट को 875 और 18 कैरेट को 750 से मार्क किया जाता है. आमतौर पर, ज़्यादातर ज्वेलरी 22 कैरेट की होती है, हालांकि कई लोग 18 कैरेट की ज्वेलरी भी पसंद करते हैं. ध्यान रहे कि कैरेट की अधिकतम सीमा 24 है और जितना ज़्यादा कैरेट होगा, सोने की शुद्धता उतनी ही अधिक होगी.

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?

अक्सर लोग सोना खरीदते समय 22 कैरेट और 24 कैरेट के बीच के अंतर को लेकर भ्रमित रहते हैं. आइए जानते हैं इन दोनों के बीच का मुख्य अंतर. 24 कैरेट सोना लगभग 99.9% शुद्ध होता है और इसे सोने का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है. हालांकि, अपनी शुद्धता के कारण यह बेहद नरम होता है, जिससे इससे गहने बनाना मुश्किल होता है. वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है और बाकी 9% में तांबा, चांदी या जस्ता जैसी अन्य धातुएं मिली होती हैं. इन धातुओं को मिलाने से यह मज़बूत और टिकाऊ बनता है, जिससे इससे गहने बनाना आसान हो जाता है. यही वजह है कि बाज़ार में ज़्यादातर ज्वेलर्स गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल करते हैं.

यह भी पढ़िए: MPPKVVCL का V-Mitra ऐप बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश शिकायत करने वाले को 50000 का इनाम

अस्वीकरण: सोने और चांदी की ये कीमतें BankBazaar.com के अनुसार हैं और इनमें बदलाव संभव है. ये कीमतें स्थानीय बाज़ार के आधार पर थोड़ी भिन्न हो सकती हैं. खरीदारी करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से नवीनतम दरों की पुष्टि ज़रूर करें.

Latest articles

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

More like this

चूहामार दवा खाने से 12वीं की छात्रा की मौत

भोपाल राजधानी के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर में बने...

गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की...

महाशिवरात्रि पर दादाजी धाम में भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर में महाशिवरात्रि...