6.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में वेल्डिंग तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

बीएचईएल हरिद्वार में वेल्डिंग तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल हरिद्वार में वेल्डिंग तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन,बीएचईएल हरिद्वार के वेल्डिंग टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा “परमाणु और रक्षा क्षेत्र के लिए वेल्डिंग प्रौद्योगिकी में विकास” विषय पर, मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इंडियन वेल्डिंग सोसाइटी (आईडब्ल्यूएस)- नॉर्थ ज़ोन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए, वेल्डिंग के कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक वेल्डिंग तकनीकों को अपनाकर हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला में वेल्डिंग क्षेत्र से संबंधित लगभग 60 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वेल्डिंग से जु‌ड़े विभिन्न विषयों जैसे कि भारत में परमाणु ऊर्जा का उभरता परिदृश्य, एनपीसीएल परियोजना के 700 मेगावाट स्टीम टरबाईन हेतु वेल्डिंग प्रौद्योगिकी चुनौतियां, ब्रौंज कास्टिंग हेतु वेल्डिंग चुनौतियां, एलॉय धातुओं की वैल्डेबिलिटी, स्टीम कास्टिंग की हाई टेम्परेचर एक्सोथर्मिक कटिंग आदि पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए।

यह भी पढ़िए: Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना एयर इंडिया के CEO का बयान FAA और NTSB से मिल रहा सहयोग

इस अवसर पर महाप्रबधंक (एफबीएम एंड डब्ल्यूटी) एके शर्मा, अपर महाप्रबन्धक (वेल्डिंग टेक्नोलॉजी) बीएस अरोडा, अपर महाप्रबन्धक (एफबीएम) कुलदीप कौशिक, जनरल इंडिया एनर्जी फोरम के सचिव एसएम महाजन एवं फैब्रिकेशन विभाग तथा एचआरडीसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

भेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘कैफेटेरिया सुविधा’ की प्रक्रिया शुरू

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष...

भेल के राघवेंद्र शुक्ला बनें महाप्रबंधक

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा पदोन्नति के आदेश जारी किए...

बीएचईएल के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

भोपाल भेल भोपाल यूनिट के 2 नंबर अनेक्सी में कार्यरत् सुपरवाइजर अक्षर सिंह ने अपने...