9.8 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में कौन बनेगा एजीएम से जीएम, साक्षात्कार कल

बीएचईएल में कौन बनेगा एजीएम से जीएम, साक्षात्कार कल

Published on

भेल भोपाल।

बीएचईएल में कौन बनेगा एजीएम से जीएम, साक्षात्कार कल,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल के अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद के साक्षात्कार के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। यह साक्षात्कार शनिवार को होंगे। भोपाल यूनिट में अपर महाप्रबंधकों की लंबी कतार है। दूसरी लिस्ट आने के बाद बमुश्किल भेल दिल्ली कारपोरेट में मात्र 20 अपर महाप्रबंधकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। इनमें से भी मात्र 4 या 5 अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक बन पाएंगे।

दिल्ली दरबार में इन्हें खुश करने के लिए कुछ ज्यादा को ही साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया है, लेकिन कौन काबिल है और कौन नहीं यह तो दिल्ली कारपोरेट पहले से ही तय कर चुका है। इस बार भेल के मुखिया हर हाल में बेहतर परफार्मेंस वाले अफसरों को ही प्रमोशन का मौका देगें। कारण साफ है कि बीएचईएल के पास करीब पौने दो लाख करोड के आर्डर मौजूद हैं और वित्तीय वर्ष 2025—26 में कंपनी को बेहतर परफार्मेंस देकर वेज रिवीजन का रास्ता साफ करना होगा। गौरतलब है कि भेल भोपाल यूनिट ने वर्ष 2023—24 में 3403 करोड का उत्पादन लक्ष्य भेदा था।

वर्ष 2024—25 में 4278 करोड का रिकार्ड उत्पादन किया है यानि पहले की तुलना में 26 फीसदी ग्रोथ किया है। वर्ष 2025—26 में यह उत्पादन लक्ष्य 4400 करोड दिया गया है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में केवल 122 करोड ही ज्यादा है। ऐसे में बीएचईएल भोपाल की पूरी टीम इस लक्ष्य को भेदने में पूरी तरह से सक्षम दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़िए: BJP का कांग्रेस पर करारा प्रहार जातिगत जनगणना पर गुमराह कर रही OBC को हमेशा ठगा

जहां भोपाल के मुखिया पूरी तरह उत्पादन बढाने के लिए ब्लॉकों में घूम रहे हैं वहीं मानव विकास संसाधन के मुखिया कारखाने में अनुशासन बनाए रखने के लिए जीतोड कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि इस यूनिट को सिर्फ चार नहीं बल्कि पांच महाप्रबंधक प्रमोशन में बनाए जाएंगे वह भी बेहतर परफार्मेंस वाले।

जानकारी के मुताबिक बीएचईएल दिल्ली कॉर्पोरेट ऑफिस ने जीएम पद के प्रमोशन के दावेदारो की सेकंड लिस्ट में कंपनी की सभी यूनिटों से 136 अपर महाप्रबंधक का चयन किया  है जिसमें भोपाल के 20 अफसर शामिल हैं। भोपाल यूनिट से एके के हरिप्रिया, आशीष जैन, धर्मेंद्र, दिलीप कुमार,जय चटर्जी, एमजी ठाकर, महेंद्र कुर्रे, मनीष अग्रवाल,एमके मरावी, नरेश सिंह, पीसी कांडपाल, राजकुमार जैन, राजेश शर्मा,एके धनगर, एके विश्वास, संतोष कुमार गुप्ता, सपन सुहाने, सुनील भार्गव, तेजपाल सिंह, टीयू सिंह के नाम शामिल हैं। इनमें से महज चार या पांच महाप्रबंधक बन सकेंगे।

यह भी पढ़िए: Loan: अब मिनटों में मिलेगा 50000 तक का लोन जानें क्विक लोन के फ़ायदे और तरीका

सूत्रों के मुताबिक भले ही 20 अपर महाप्रबंधकों के नाम साक्षात्कार के लिए शामिल कर लिए हों, लेकिन इनमें से संतोष कुमार गुप्ता, मनीष अग्रवाल, टीयू सिंह, नरेश सिंह, एमजी ठाकर, पीसी कांडपाल, एके हरिप्रिया, जे चटर्जी, धर्मेंद्र सिंह और सपन सुहाने को महाप्रबंधक बनाया जा सकता है। तय तो भोपाल दिल्ली कारपोरेट के मुखिया ही करेंगे, लेकिन उम्मीद यह की जा रही है कि कंपनी ने बेहतर परपफार्मेंस करने वालों को ही मौका मिलेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...